फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Solar plants will be installed in PU with harvesting system

पटियाला : पंजाबी यूनिवर्सिटी में पर्यावरण संरक्षण के लिए दो कमेटियों का गठन, हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ लगेंगे सोलर प्लांट

Thu, 20 Jan 2022 02:06 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Solar plants will be installed in PU with harvesting system
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी (पीयू) परिसर को प्रदूषण रहित बनाने के लिए दो कमेटियों का गठन किया गया है। इनमें कमेटी फॉर टेकिंग इनीशिएटिव टू प्रमोट ग्रीन एक्टिविटीज और कमेटी फॉर ग्रीन एंड एनर्जी ऑडिट शामिल है। इन कमेटियों के कनवीनर क्रमवार डॉ. ओंकार सिंह और डॉ. सुखजिंदर सिंह होंगे।
विज्ञापन

डा. ओंकार ने बताया कि योजना के मुताबिक यूनिवर्सिटी परिसर में पंजाब के वातावरण के अनुकूल ही पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही धरती से ज्यादा पानी सोखने वाले पौधों को धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा, ताकि भू-जल की बचत हो सके। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में रोजाना पैदा होने वाले गीले कूड़े की संभाल और इसके सही उपयोग के लिए वर्मी कंपोस्ट विधि का सहारा लिया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन की मदद से पीयू परिसर में बड़ी इमारतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में सोलर प्लांट लगाने की भी योजना है।
विज्ञापन

कई पक्षी पहुंचते हैं परिसर
डॉ. ओंकार ने बताया कि पीयू में बहुत ज्यादा पेड़ होने के कारण अलग-अलग किस्मों के पक्षी परिसर की तरफ आकर्षित होते हैं। इन पक्षियों का यह पेड़ रैन बसेरा हैं। इसलिए आने वाले समय में इन पक्षियों को और बेहतर निवास स्थान मुहैया कराने के लिए झाड़ियां व पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की बर्बादी पर लगाएंगे रोक
डॉ. सुखजिंदर सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी में ई-वेस्ट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के भी उचित प्रबंध हैं। इनमें और किस तरह से सुधार लाया जा सकता है, इस पर कमेटी विचार कर ठोस कदम उठाएगी। इसके अलावा पीयू में जहां भी पानी की बर्बादी हो रही है, उसके बारे में पता कर इस पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed