फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Six members of a gang that extorted money from people by intimidation were arrested

Patiala News: डरा-धमका कर लोगों से वसूली करने वाले गिरोह के छह सदस्य काबू

Thu, 22 May 2025 08:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Six members of a gang that extorted money from people by intimidation were arrested
-आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल, पंजाब के विभिन्न थानों में दर्ज हैं केस
विज्ञापन

-दो कारें, पुलिस की वर्दी, आईडी कार्ड, दो मोबाइल व 93500 रुपये बरामद
---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। भोले-भाले लोगों को डरा-धमका कर उनसे वसूली करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस हवालदार की एक वर्दी, हवलदार का आईडी कार्ड, प्रेस रिपोर्टर का एक्सपायर कार्ड, दो कारें और 2 मोबाइल फोन व 93500 रुपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में एटीएम तोड़ने, चोरी, लूटपाट व जबरी वसूली के मुकदमे दर्ज हैं।
पकड़े आरोपियों की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ राकी निवासी गांव मैण जिला पटियाला, प्रिंस कुमार उर्फ प्रिंस निवासी सफाबादी गेट पटियाला, प्रितपाल सिंह उर्फ मान निवासी गांव दयागढ़ जिला पटियाला, प्रीति गोयल निवासी राधे कृष्ण मंदिर मानसा हाल निवासी न्यू जगदीश काॅलोनी पटियाला, सुरजीत कौर निवासी गांव सुनियारहेड़ी जिला पटियाला और मनजीत कौर उर्फ मनी निवासी गांव खेड़ी मंडलां जिला पटियाला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि स्पेशल सेल पटियाला की पुलिस टीम गश्त के संबंध में नानकसर गुरुद्वारा के पास देवीगढ़ रोड पर मौजूद थी। पटियाला के रहने वाली अरुण कुमार ने बयान दर्ज कराया कि 10 मई, 2025 को वह अपनी हेयर ड्रेसर की दुकान पर काम कर रहा था। इसी बीच उसके मोबाइल पर किसी महिला ने फोन करके कहा कि उसका पति बीमार है और उसकी कटिंग करानी है। महिला के बार-बार कहने पर अरुण कुमार बताए गए पते पर चला गया। वहां एक महिला मिली, जो उसके घर के अंदर ले गई। जहां पहले ही दो और महिलाएं मौजूद थीं। उन्होंने अरुण कुमार के साथ अश्लील हरकतें की। इनमें से एक ने हवालदार की वर्दी पहनी हुई थी। वहीं, सिविल कपड़ों में आए व्यक्ति ने अरुण कुमार को पुलिस का आईडी कार्ड दिखाया और तीसरे व्यक्ति ने खुद को पत्रकार बताया। इन तीनों ने धमकाना शुरू कर दिया कि यहां गलत काम किया जा रहा है और वीडियो बनानी शुरू कर दी। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देते हुए अरुण कुमार को ब्लैक मेल करके उससे 20 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट डलवा ली। पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनिंदर सिंह है सरगना
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना मनिंदर सिंह है, जिसके खिलाफ एटीएम तोड़ने, चोरी करने, लूटपाट करने, असलहा एक्ट व जबरी वसूली के 16 मुकदमे पंजाब के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपी प्रिंस कुमार के खिलाफ तीन मुकदमे, प्रितपाल सिंह के खिलाफ एओक और प्रीति गोयल के खिलाफ भी एक केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मनिंदर सिंह अपने गिरोह में जरूरतमंद महिलाओं को शामिल करके उनसे गलत काम कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed