फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sitting on death fasts forcibly taken away by the state chief police

मरणव्रत पर बैठे प्रदेश प्रधान को जबरन उठा ले गई पुलिस

Mon, 25 Jan 2016 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 25 Jan 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
Sitting on death fasts forcibly taken away by the state chief police
बेरोजगार लाइनमैनों के धरनास्थल पर पुलिस ने अचानक धावा बोल दिया। बेरोजगार लाइनमैनों के विरोध के बावजूद पुलिस मरणव्रत पर बैठे प्रदेश प्रधान पिरमल सिंह को जबरन उठा कर ले गई और राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करा दिया।
विज्ञापन


प्रदेश प्रधान ने अस्पताल में किसी तरह का इलाज कराने से इंकार कर दिया है। उधर प्रधान की जगह दलित परिवार से संबंधित रानी देवी मरणव्रत पर बैठ गई हैं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि जब तक पावरकॉम में बेरोजगार लाइनमैनों की नियुक्तियां नहीं की जाएंगी आंदोलन रुकने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


बेरोजगार लाइनमैन यूनियन के प्रदेश मुख्य सलाहकार सोमा सिंह भड़ो ने बताया कि सुबह करीब सात बजे भारी पुलिस फोर्स ने अचानक माल रोड पर पावरकॉम हेडआफिस के सामने बेरोजगार लाइनमैनों के धरनास्थल पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही पुलिस ने मरणव्रत पर बैठे प्रदेश प्रधान पिरमल सिंह को उठाने की कोशिश की साथी बेरोजगार लाइनमैनों ने विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने बेरोजगार लाइनमैनों को घेर लिया और जबरन प्रदेश प्रधान को उठाकर राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करा दिया। जहां पिरमल सिंह ने इलाज कराने से इंकार कर दिया है।

उनकी हालत खराब है। पिरमल सिंह ने कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी और चार हजार बेरोजगार लाइनमैनों की पावरकॉम में नियुक्तियां नहीं की जाएंगी उनका मरणव्रत जारी रहेगा।

उधर फाजिल्का के गांव इस्लामेवाला से दलित परिवार से संबंधित रानी देवी मरणव्रत पर बैठ गई हैं। रानी देवी के पति राजकुमार ने दिसंबर 2013 में रोजगार न मिलने के कारण प्रदेश सरकार की टालमटोल की नीतियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी।


यूनियन ने कहा कि एक तरफ केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल नन्ही छांव संस्था चलाकर लड़कियों की हमदर्द बनने के दावे करती हैं वहीं दूसरी तरफ एक महिला अपने हकों के लिए मरणव्रत पर बैठने को मजबूर है। सरकार कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed