फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sister-in-law and sister law arrested for dragging dog

कुत्ती को घसीटने वाली ननद-भाभी गिरफ्तार, जमानत

Mon, 28 Jun 2021 11:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and sister law arrested for dragging dog
थाना सिविल लाइन अधीन पड़ती न्यू सेंच्युरी एनक्लेव में स्कूटी के पीछे रस्सी से कुत्ती को बांधकर घसीटने वाली दोनों महिलाओं को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक रिश्ते में दोनों ननद-भाभी हैं। गौरतलब है कि बाद में घायल कुत्ती की इलाज दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने एक एनजीओ वर्कर की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई प्रेम ने बताया कि आरोपी महिलाओं की पहचान सोनिया और कंचन निवासी आदर्श कॉलोनी के तौर पर हुई है। सोनिया रिश्ते में कंचन की भाभी लगती है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिलाओं के मुताबिक पिछले 11 साल से कुत्ती उनके घर में रह रही थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह काफी बीमार थी। कुत्ती को ट्यूमर हो गया था और उनके पास इलाज को पैसे नहीं थे। ऊपर से कुत्ती काफी गंदगी फैला रही थी। घर में बदबू फैलने के बाद पड़ोसी भी शिकायत करने लगे थे। जिस कारण वह दोनों कुत्ती को कहीं छोड़ने के लिए लेकर जा रही थीं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के कुछ समय बाद दोनों महिलाओं को बेल मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed