{"_id":"5ffef9e08ebc3e2e2b323266","slug":"singer-sribrad-gets-bail-patiala-news-pkl4004801113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायक श्री बराड़ को पटियाला अदालत से मिली जमानत, गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गायक श्री बराड़ को पटियाला अदालत से मिली जमानत, गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप
Wed, 13 Jan 2021 07:17 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
जान शीर्षक वाले अपने गीत से पंजाब में गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोपी गायक श्री बराड़ उर्फ पवनदीप निवासी गांव सिलवाला खुर्द जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को बुधवार को पटियाला कोर्ट से 50 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई। अदालत ने गायक को भविष्य में इस तरह के गाने न लिखने और वीडियो आदि न बनाने की भी हिदायत दी है
विज्ञापन
पटियाला पुलिस ने गायक श्री बराड़ को मंगलवार को मोहाली के सेक्टर 91 से गिरफ्तार किया था। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि इस गायक की ओर से गाए गीत के जरिये संगीन जुर्म करने वालों को पनाह देने और जेलों व थानों में बंद अपराधियों को छुड़वाने को प्रोत्साहित किया गया है। गीत से अपराधियों को हर घिनौना जुर्म करने के लिए शह मिलती है। उल्लेखनीय है कि गायक के खिलाफ पटियाला पुलिस ने थाना सिविल लाइन में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन