फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SGPC president Dhami inspected the construction work at Akali Market.

Patiala News: अकाली मार्केट में निर्माण कार्यों का एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने लिया जायजा

Thu, 22 Jan 2026 08:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
SGPC president Dhami inspected the construction work at Akali Market.
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने श्री हरिमंदिर साहिब के निकट अकाली मार्केट में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नई सराय सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। धामी ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब में दर्शन के लिए आने वाली संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्थल पर संगत के ठहरने के लिए सराय और मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सराय श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी की स्थायी स्मृति के रूप में विकसित की जा रही है। सराय परिसर में भाई मतीदास, भाई सतीदास और भाई दयाला जी की शहादत को समर्पित अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed