फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SGPC member killed in a road accident

एसजीपीसी सदस्य की सड़क हादसे में मौत

Sat, 27 Feb 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 27 Feb 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
SGPC member killed in a road accident
संगरूर से एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार निर्मल सिंह घराचों की गांव लड्डा के नजदीक एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन


जत्थेदार घराचों लुधियाना में एक धार्मिक बैठक में शिरकत करने के लिए जा रहे थे कि गांव लड्डा के पास अचानक उनकी गाड़ी एक टेंपो से टकरा गई।

इसकी वजह से जत्थेदार निर्मल सिंह और उनका एक साथी गंभीर घायल हो गए। उन्हें तत्काल संगरूर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए घराचों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया।

वहां डाक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। उनकी मौत पर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक शख्शियतों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

उधर, जैसे ही जत्थेदार निर्मल सिंह घराचों की मौत की खबर उनके गांव घराचों पहुंची तो पूरा गांव शोक में डूब गया।

जत्थेदार निर्मल सिंह घराचों लगातार दो बार एसजीपीसी सदस्य चुने गए थे। पहली बार वे शिअद (मान) और दूसरी बार अकाली दल बादल की तरफ से चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed