{"_id":"57641fb64f1c1be53811ca37","slug":"saudi-arabia-the-punjabi-youth-returned-bhagwant-mann-mp-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सउदी अरब से लौटे युवक बोले, होता है गुलामों जैसा व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सउदी अरब से लौटे युवक बोले, होता है गुलामों जैसा व्यवहार
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 17 Jun 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में सांसद भगवंत मान के साथ अपनी आपबीती बताते सउदी अरव से लौटे पंजाब के कई जिलों के युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सउदी अरब में कंपनियों की जलालत झेलने और कई मुश्किलों का सामना करने के पश्चात अपने वतन लौटे पंजाब के 26 नौजवानों ने वहां होने वाले अत्याचारों का दर्द बयां किया। संगरूर के रणबीर क्लब में पहुंचे राज्य के विभिन्न जिलों से संबंधित इन नौजवानों ने विदेश में जाने से अब तौबा कर दी है और वह दूसरों को भी कभी विदेश न जाने की अपील कर रहे हैं।
अमृतसर से पंजाब सिंह, मालेरकोटला के प्रभजीत सिंह, लुधियाना से उपकार सिंह व किरपा सिंह, होशियारपुर से मनजीत सिंह, गुरदासपुर से सुखविंदर सिंह और परमजीत सिंह ने बताया कि ट्रेवल एजेंट भोले भाले लोगों को विदेश भेजने और वहां अच्छी नौकरी दिलाने के सब्जबाग दिखाते हैं। वहां जाकर नौजवानों का क्या हाल होता है यह तो बस वही जानते हैं। उन्होंने आपबीती सुनाते कहा कि सउदी अरब पहुंचते ही कंपनी द्वारा उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए और नौ महीनों में सिर्फ तीन महीने का वेतन दिया गया। उन्होंने कहा कि वहां नौजवानों से गुलामों जैसा व्यवहार होता है और यदि कोई इसका विरोध करता है तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट की जाती है व जबरदस्ती काम करवाया जाता है।
उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा पैसे न दिए जाने के
चलते उनके हालात ऐसे बन गए थे कि बीमार होने पर दवा के लिए पैसे भी उन्हें अपने घर से मंगवाने पड़ते थे। उनके साथ कंपनी द्वारा किए जा रहे अत्याचार बारे एक वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी और सहायता की मांग की। यह वीडियो सांसद भगवंत मान ने देखने के बाद उन्होंने तुरंत केंद्र सरकार से संपर्क साधकर उन्हें मौत के मुंह से बाहर निकाला। साथ ही इन नौजवानों ने पंजाब के अन्य नौजवानों को ट्रेवल एजेंटों के झांसे में न आने की अपील की। सांसद भगवंत मान ने कहा कि साउदी अरब में फंसे इन नौजवानों की उन्होंने वीडियो देखने के बाद उन्होंने भारत के विदेश मंत्रालय से संपर्क किया। उन्होंने नौजवानों से संपर्क बनाकर इनके पासपोर्ट की फोटो कापी मंगवाई जिसके बाद इनके वतन लौटने का रास्ता साफ हो गया।