फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rs 300 on the card, the 500 km journey

300 रुपये के कार्ड पर करें 500 किमी सफर

Sun, 12 Jul 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 12 Jul 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की बसों में सफर करने वालों को कम किराए की सुविधा मिलने जा रही है। 500 किलोमीटर तक का सफर करने वाले पैसेंजरों को मौजूदा 450 रुपये किराये की बजाय 300 रुपये ही देने होंगे।
विज्ञापन


यह संभव होगा पीआरटीसी के वन डे सेविंग कार्ड से। यही नहीं महीना भर बसों में सफर करने वालों को भी 50 फीसदी तक कम किराया देना होगा।

पीआरटीसी अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही सामान्य बसों के लिये वन डे सेविंग कार्ड जारी किए जाएंगे। अधिकतम 500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए यह कार्ड जारी होंगे।
विज्ञापन

इस कार्ड के लिये पैसेंजर को 300 रुपये अदा करने होंगे। इतनी दूरी पर पीआरटीसी का मौजूदा किराया 450 है। इस कार्ड से पैसेंजर को 150 रुपये की बचत होगी।

इसके अलावा कारपोरेशन की तरफ से ट्रिप आधारित महीनावार पास भी सामान्य बसों में सफर करने वालों के लिये जारी किए जाएंगे। इससे सफर करने वालों के किराए में करीब 50 फीसदी की कमी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक यह पास विद्यार्थियों व पुलिस स्टाफ को जारी किए जाते थे। महीने में 30 बार सफर करने वाले पैसेंजर को अप-डाउन के लिए महज 30 दिन का ही किराया ही देना होगा। पटियाला-चंडीगढ़ रूट पर महीने भर के लिए 40 किराए ही देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed