{"_id":"61a60026d5fb354e8b5bb7a1","slug":"rp-pandav-has-been-discharged-from-the-post-of-director-managerial-powercom-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका: पावरकाम के डायरेक्टर प्रबंधकीय पद से कैप्टन के नजदीकी की छुट्टी, विधायक जलालपुर के बेटे को मिला पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटका: पावरकाम के डायरेक्टर प्रबंधकीय पद से कैप्टन के नजदीकी की छुट्टी, विधायक जलालपुर के बेटे को मिला पद
Tue, 30 Nov 2021 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 Nov 2021 04:17 PM IST
सार
विधायक जलालपुर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के काफी नजदीकी माने जाते हैं। पटियाला में जलालपुर ने ही सबसे पहले कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोला था।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और विधायक मदन लाल जलालपुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनके अपने गढ़ पटियाला में नजदीकी संजीव शर्मा बिट्टू के मेयर पद से सस्पेंशन के बाद अब एक और झटका लगा है। पावरकॉम के डायरेक्टर प्रबंधकीय के पद से कैप्टन के नजदीकी आरपी पांडव की छुट्टी कर दी गई है। पांडव की जगह अब घन्नौर हलके के विधायक मदन लाल जलालपुर के बेटे एवं जिला परिषद सदस्य गगनदीप जौली को नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आरपी पांडव को कैप्टन सरकार के कार्यकाल में पावरकॉम का डायरेक्टर प्रबंधकीय नियुक्त किया गया था, जिसके बाद करीब तीन साल से वह इस ओहदे पर तैनात थे। कैप्टन के कांग्रेस छोड़ने के बाद से चरणजीत चन्नी सरकार द्वारा उनके नजदीकियों की विभिन्न बड़े ओहदों से छुट्टी की जा रही है। इनमें पीआरटीसी के चेयरमैन रहे केके शर्मा और पटियाला नगर निगम के मेयर रहे संजीव शर्मा बिट्टू विशेष तौर से शामिल हैं। खास तौर से बिट्टू की मेयर की कुर्सी बचाने के लिए तो कैप्टन खुद पटियाला पहुंचे थे। बावजूद इसके बिट्टू जरूरी विश्वास मत हासिल न कर पाने के कारण बाद में मेयर पद से सस्पेंड कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विधायक जलालपुर ने ही पटियाला में कैप्टन के खिलाफ बगावत का झंडा सबसे पहले बुलंद किया था। इसी के चलते नवजोत सिंह सिद्धू के वह काफी करीबी माने जाते रहे हैं। सिद्धू भी पंजाब कांग्रेस प्रधान बनने के बाद खास तौर से जलालपुर के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन