फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Ropar Assembly seat, Brinder Dhillon opposing candidate, congressman resigned, Ropar

ढिल्लों की टिकट के विरोध में कांग्रेसियों के इस्तीफे

Sun, 15 Jan 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Sun, 15 Jan 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
Ropar Assembly seat, Brinder Dhillon opposing candidate, congressman resigned, Ropar
रोपड़ में कांग्रेस नेताओँ और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी। - फोटो : अमर उजाला
रोपड़ विधान सभा हलके से कांग्रेस की ओर से बरिंदर ढिल्लों को चुनाव मैदान में उतारने के बाद स्थानीय दिग्गजों ने इस्तीफा दे दिया। स्थानीय नेताओं ने विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी को जिला कांग्रेस भवन में बुला कर अपने इस्तीफे सौंपे और 16 जनवरी तक टिकट न बदलने पर बड़ा फैसला लेने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


बरिदंर ढिल्लों को बाहरी बताते हुए स्थानीय कांग्रेसी नेता खासकर टिकट के दावेदार शुरू से ही विरोध कर रहे थे। शनिवार को जिला कांग्रेस भवन में स्थानीय नेताओं ने मीटिंग की। मीटिंग में विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी भी हाजिर रहे। इस दौरान सुखविंदर सिंह विस्की, अमरजीत सिंह भुल्लर,विजय टिंकू, अशोक वाही और डॉ. रमेश दत्त शर्मा ने ढिल्लों का विरोध किया।
विज्ञापन


इसके बाद सभी नेताओं ने सीएलपी लीडर चरनजीत चन्नी को अपने इस्तीफे सऔप दिये। चन्नी ने कहा कि स्थानीय नेतायों के इस्तीफे के बारे में वह पार्टी हाईकमान के साथ बात करेगे। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री रमेश दत्त शर्मा ने कहा कि  वह 16 जनवरी तक पार्टी के फैसले का इंतजार करेंगे। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, हरभाग सिंह देसूमाजरा, जैलदार सतिंवदर सिंह चैडियां, जगदीश काजला हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्नी ने आजाद चुनाव लड़ने की दी चेतावनी
कांग्रेस भवन में स्थानीय नेताओं के साथ बंद कमरे में मीटिंग के दौरान विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि अगर बरिंदर ढिल्लों की टिकट न बदली गई तो वह भी आजाद तौर पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हालांकि उन्हें मीडिया के सामने यह बात नहीं की। मीटिंग में शामिल अमरजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चन्नी ने कांग्रेसी नेताओं से कहा है कि अगर 16 जनवरी को टिकट न बदली गई तो वह आजाद तौर पर श्री चमकौर साहिब हलके से चुनाव लड़ेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed