{"_id":"587b48734f1c1b332defe073","slug":"road-accident-young-girl-s-death-filed-a-case-against-the-unknown-driver-not-arrest-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 15 Jan 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
थाना सदर के अधीन पड़ने वालेगांव धरेड़ी जट्टां के पास सड़क हादसे में एक युवक और युवती की मौत होने का मामला सामने आया है। युवती की मौत मौके पर हो गई, जबकि युवक की बाद में इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, पर किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
गांव धरेड़ी जट्टां के रहने वाले गुरविंदर सिंह (25) अपने गांव की ही युवती काजल रानी (22) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव धरेड़ी जट्टां के पास से जा रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों इकट्ठे पढ़ते थे। इस बीच एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर मारी।
इस हादसे में काजल रानी की मौके पर मौत हो गई। गुरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरविंदर को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने गुरविंदर सिंह के मामा के लड़के प्रभदीप सिंह निवासी गांव फरीदपुर थाना जुल्कां के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, पर किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।