{"_id":"5fbfb4cd8ebc3e9bd17da21c","slug":"ravneet-kaur-became-temporary-vc-of-pu-patiala-patiala-news-pkl3952184131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में रवनीत कौर बनी पीयू की अस्थायी वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में रवनीत कौर बनी पीयू की अस्थायी वीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। आईएएस रवनीत कौर को पंजाबी यूनिवर्सिटी का अस्थायी वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। पंजाब सरकार ने गर्वनर सेक्रेटरिएट पंजाब राज भवन चंडीगढ़ से जारी एक पत्र में पंजाब के राज्यपाल व यूनिवर्सिटी के चांसलर की ओर से रवनीत कौर को वीसी के तौर पर नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि डॉ. बीएस घुम्मन ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के वीसी पद से पिछले दिनों यूनिवर्सिटी की खराब वित्तीय स्थिति के मद्देनजर इस्तीफा दे दिया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। डॉ. घुम्मन लगातार पंजाब सरकार से यूनिवर्सिटी को विशेष वित्तीय पैकेज देने की मांग कर रहे थे, क्योंकि पीयू पर करीब 150 करोड़ का कर्ज होने कारण मुलाजिमों को वेतन देने में मुश्किल हो रही थी। लगातार मीटिंगों के बावजूद जब सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, तब मजबूर होकर डॉ. बीएस घुम्मन ने वीसी के ओहदे से इस्तीफा दे दिया था।
वहीं आईएएस रवनीत कौर की बतौर वीसी नियुक्ति के बाद भी पीयू कैंपस में पक्के धरने पर बैठी ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने अपना आंदोलन समाप्त नहीं किया। वीरवार को वीसी दफ्तर के आगे धरना देते ज्वाइंट एक्शन कमेटी के डॉ. निशान सिंह दियोल ने मांग की कि रवनीत कौर अब जल्द से जल्द पंजाब सरकार से यूनिवर्सिटी के लिए विशेष ग्रांट हासिल करें। इससे यूनिवर्सिटी की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार यूनिवर्सिटी के अंदरूनी मामलों में दखलअंदाजी बंद करे। उल्लेखनीय है कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी डॉ. घुम्मन के वीसी पद से इस्तीफा देने के बाद लगातार यही मांग कर रही थी कि आईएएस अधिकारी की जगह किसी शिक्षा शास्त्री को ही वीसी के पद पर नियुक्त किया जाए।