फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rain in many districts of Punjab

Patiala News: पंजाब के कई जिलों में बारिश, सबसे अधिक एसबीएस नगर में 97.2 एमएम दर्ज

Wed, 11 Sep 2024 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rain in many districts of Punjab
लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य से नीचे गिरा, अगले पांच दिन भी बारिश की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मानसून सक्रिय रहा और कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 97.2 एमएम की बारिश एसबीएस नगर में दर्ज की गई। इसके अलावा रोपड़ में 44.0 एमएम, पठानकोट में 8.0 एमएम, लुधियाना में 1.2 एमएम, फतेहगढ़ साहिब में 32.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की भविष्यवाणी की है। बारिश के चलते पंजाब के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 35.9 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। लुधियाना व पटियाला का तापमान सामान्य से नीचे गिर गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री, लुधियाना का 32.1 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), पटियाला का 32.7 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे), पठानकोट का 31.7 डिग्री, गुरदासपुर का 31.6, बरनाला का 32.9, फिरोजपुर का 33.7, जालंधर का 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। लेकिन यह अभी सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सबसे कम 22.4 डिग्री का न्यूनतम तापमान एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का 28.1 डिग्री, लुधियाना का 24.8, पटियाला का 27.6 डिग्री, पठानकोट का 25.4 डिग्री, बठिंडा का 28.0 डिग्री, बरनाला का 27.1 डिग्री, फरीदकोट का 27.6, फिरोजपुर का 26.7 डिग्री, जालंधर का 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed