फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   rain expected in in Punjab today

Patiala News: पंजाब में आज पहाड़ों के साथ लगी जगहों पर भारी बारिश की संभावना

Wed, 11 Sep 2024 10:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
rain expected in in Punjab today
समराला में सबसे अधिक 72.0 एमएम की बारिश दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में वीरवार को पहाड़ों के साथ सटे जिलों रूपनगर, होशियारपुर व पठानकोट में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक लो प्रेशर एरिया बुधवार को तीव्र होकर डिप्रेशन बन गया है और वर्तमान में उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर बना हुआ है, जो पंजाब व हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है। इस लो प्रेशर एरिया के साथ पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वीरवार को पहाड़ों के साथ लगे इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश पड़ सकती है, जबकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बारिश से तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

उधर, बुधवार को लुधियाना के समराला में 72.0 एमएम की भारी बारिश दर्ज की गई। कुछ और जगहों पर भी बारिश हुई, जिनमें फतेहगढ़ साहिब में 10.0 एमएम, गुरदासपुर में 28.7 एमएम, फरीदकोट में 9.6 एमएम, पठानकोट में 0.8 एमएम, रोपड़ में 0.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। पंजाब के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक 37.2 डिग्री का पारा फरीदकोट का रहा। वहीं अमृतसर का तापमान 34.0, लुधियाना का 35.1, पटियाला का 35.2 डिग्री, पठानकोट का 35.1, बठिंडा का 35.0, फरीदकोट का 33.2, गुरदासपुर का 34.0, फिरोजपुर का 34.1, जालंधर का 35.0 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 22.9 डिग्री का न्यूनतम तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री, लुधियाना का 23.8, पटियाला का 25.5 डिग्री, बठिंडा का 27.0, गुरदासपुर का 25.5 डिग्री, फिरोजपुर का 26.1, जालंधर का 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed