फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   rain at some places in Punjab from tomorrow for two days

Patiala News: पंजाब में कल से दो दिन कुछ जगह पर होगी बारिश

Wed, 02 Oct 2024 10:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
rain at some places in Punjab from tomorrow for two days
मौसम शुष्क रहने के चलते पारा चढ़ा, सबसे अधिक 39 डिग्री फरीदकोट का दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मौसम विभाग ने पंजाब में शुक्रवार से दो दिन कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। उधर बुधवार को पंजाब में मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक हो गया। सबसे अधिक 39 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 21.2 डिग्री का तापमान रोपड़ का दर्ज किया गया।

बुधवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, लुधियाना का 36.2 डिग्री, पटियाला का 36.4, पठानकोट का 34.9, बठिंडा का 38.9 डिग्री, एसबीएस नगर का 34.6, फिरोजपुर का 35.8, बरनाला का 36.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री, लुधियाना का 23.4, पटियाला का 24.5, पठानकोट का 22.1, बठिंडा का 24.9, बरनाला का 24.1, फिरोजपुर का 24.0, जालंधर का 23.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed