फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rail Roko Andolan farmers protest on railway tracks at 52 places 12 trains cancelled 38 late

Kisan Andolan: किसानों का 52 जगह रेलवे ट्रैक पर धरना, 12 ट्रेनें रद्द, 38 प्रभावित, अब 30 को पंजाब बंद

Wed, 18 Dec 2024 08:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/फिरोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/फिरोजपुर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Dec 2024 08:07 PM IST
सार

किसानों ने बुधवार को अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, लुधियाना, सुनाम समेत कई जगह दोपहर 12 से तीन बजे तक रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। तीन घंटे तक किसान जत्थेबदियां पटरियों पर बैठी रही। 

विज्ञापन
Rail Roko Andolan farmers protest on railway tracks at 52 places 12 trains cancelled 38 late
सरहिंद माधोपुर रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों के लिए लेकर शंभू व खनौरी बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों ने बुधवार को तीन घंटे के लिए पंजाब में ट्रेनों को पूरी तरह से रोका। किसानों ने सूबे में 52 जगह रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। रेल रोको आंदोलन के चलते 12 ट्रेनें रद्द की गई। इसके अलावा दो ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट, दो ट्रेनों को शार्ट ओरिजीनेट व 34 ट्रेनों को विलंब के कारण देरी से चलाया गया है। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम संजय साहू ने दी है।

विज्ञापन


बुधवार को किसानों ने शंभू बॉर्डर समेत पटियाला रेलवे स्टेशन, धबलान रेल ट्रैक को दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक जाम करके धरने दिए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कईं ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों ने अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, लुधियाना, सुनाम समेत कई जगह दोपहर 12 से तीन बजे तक रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। 
विज्ञापन




किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि रेल रोको आंदोलन का किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और छोटे व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिला है। केंद्र सरकार देश की कृषि और सार्वजनिक संस्थानों को कारपोरेट घरानों को बेचने पर तुली हुई है। इसे किसी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा। इसके चलते अब 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। लोगों से अपी है कि पंजाब बंद को पूरी तरह से सफल बनाएं, ताकि केंद्र सरकार की जड़ें हिलाई जा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल अधिकारियों ने बताया कि किसान जत्थेबंदियों ने फिरोजपुर मंडल के लगभग 52 स्थानों पर धरना प्रदर्शन कर रेलमार्ग प्रभावित किया। इस प्रदर्शन के चलते डिवीजनभर में 12 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा है। किसानों के धरने के कारण देरी से चलाई गई ट्रेनों को ऐसे स्थानों पर रोका गया जहां रेलयात्रियों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रियों को चाय पानी (खान-पान) की सुविधा मिलती रहे। रेलयात्रियों को प्रभावित ट्रेनों की जानकारी मिलती रहे, इसके लिए स्टेशनों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से अनाउंसमेंट की जा रही थी। धरना खत्म होने के बाद सुरक्षा संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ट्रेन संचालन शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed