फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University. Publication Bureau, literature and Sbyachark celebration, Patiala

साहित्य लोगों से दूर हो रहा है: पातर

Wed, 05 Oct 2016 03:27 PM IST
Updated Wed, 05 Oct 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University. Publication Bureau, literature and Sbyachark celebration, Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में पब्लिकेशन ब्यूरो की गोल्डन जुबली के कार्यक्रम मौके सजी पुस्तकें देखते वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
साहित्यकार डा. सुरजीत पातर ने कहा कि लोग साहित्य से दूर नहीं हो रहे हैं बल्कि साहित्य लोगों से दूर हो रहा है। हमें अपनी रचनाओं को मानवता के प्रसंग में लिखने की जरूरत है। वह पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से पब्लिकेशन ब्यूरो की गोल्डन जुबली के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय साहित्य और सभ्याचारक उत्सव के उद्घाटन पर बोल रहे थे। 
विज्ञापन


सन्नी ओबराय आर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम विशेष तौर पर पहुंचे पर्यावरण प्रेमी संत सीचेवाल ने कहा कि इंसान प्राकृतिक स्रोतों को नष्ट करके अपने आसपास को प्रदूषित करता जा रहा है। आने वाली नस्लों को बचाने के लिए वातावरण से प्रेम करने की जरूरत है। वीसी डा. जसपाल सिंह ने कहा कि पंजाबी विरासत साहित्य और सभ्याचारक संपन्नता से भरपूर है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी को अब भाषाई विकास के परिप्रेक्ष्य में रोल माडल के तौर पर जाना जाने लगा है। मौके पर डा. दलीप कौर टिवाना, डा. इंद्रजीत कौर, डा. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, डा. चंद्र प्रकाश देवल, डा. रीटा चौधरी भी उपस्थित थे। इससे पहले पीयू के डीन भाषा और पब्लिकेशन ब्यूरो के प्रोफेसर इंचार्ज डा. धनवंत कौर ने आए मेहमानों का स्वागत किया। मौके पर डा. दलीप कौर टिवाना की ओर से लिखित पुस्तक रिलीज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed