फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, Patiala, Maka trophy, and won the ninth, President Pranab Mukherjee, Patiala

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने नौंवी बार जीती माका ट्रॉफी

Tue, 30 Aug 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 30 Aug 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
 Punjabi University, Patiala, Maka trophy, and won the ninth, President Pranab Mukherjee,  Patiala
दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से ट्राफी प्राप्त करते पीयू के वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी ने 9वीं बार मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (माका) जीत ली है। यह ट्रॉफी पीयू के वीसी डा. जसपाल सिंह ने सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों से हासिल की। वीसी के साथ यूनिवर्सिटी की खेल डायरेक्टर डा. गुरदीप कौर रंधावा भी मौजूद रहीं। मंगलवार सुबह माका ट्रॉफी यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचेगी। यह ट्रॉफी सेशन 2015-16 की है। 
विज्ञापन


इस सैशन दौरान यह यूनिवर्सिटी 30 अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी मुकाबलों में पहले, 21 में दूसरे, 15 में तीसरे, 6 में चौथे स्थान पर रही। व्यक्तिगत मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने 56 गोल्ड, 53 सिल्वर और 40 कांस्य के मेडल हासिल किए। राष्ट्रीय खेल मुकाबलों में इस यूनिवर्सिटी ने 180 गोल्ड, 61 सिल्वर और 59 कांस्य के मेडल जीते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल मुकाबलों में पीयू ने सात गोल्ड, चार सिल्वर और चार कांस्य के मेडल जीते हैं। यूनिवर्सिटी खेल विभाग की सहायक डायरेक्टर महिंदरपाल कौर ने बताया कि माका के स्वागत के लिए यूनिवर्सिटी के उच्चाधिकारियों व खेल विभाग की ओर से पूरे जोश के साथ तैयारियां की जा रही हैं। यूनिवर्सिटी को दीपमाला, बैनरों और झंडों के साथ सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed