फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, Gurmt Music Conference, 25th anniversary, national seminars, Patiala

गुरमत संगीत को देश में विषय के तौर पर लाने का प्रयास : वीसी

Fri, 11 Nov 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 11 Nov 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University, Gurmt Music Conference, 25th anniversary, national seminars, Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचीं शख्सियतों को सम्मानित करते वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी मानव संस्थान विकास मंत्रालय और यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के पास पहुंच करके गुरमत संगीत को सारे देश में विषय के तौर पर लाने के लिए हर संभाव प्रयास करेगी। वह यूनिवर्सिटी की गुरमत संगीत चेयर और जवदी टकसाल लुधियाना की ओर से संत बाबा सुच्चा सिंह की ओर से शुरू किए अद्वितीय गुरमत संगीत सम्मेलन की 25वीं वर्षगांठ को समर्पित राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


वीसी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने गुरमत संगीत की महत्ता को समझन में गहरी दिलचस्पी दिखाई और राबिंदरनाथ टैगोर ने अपनी जीवनी में गुरमत संगीत को शास्त्रीय रागों पर आधारित एक अद्वितीय रूहानी संगीत बताया। 
विज्ञापन


गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के पूर्व वीसी डा. एसपी सिंह भी इस मौके पर विशेष तौर से मौजूद रहे। यूनिवर्सिटी के डीन अकादमिक मामले डा. गुरनाम सिंह ने कहा कि राबिंदरनाथ टैगोर ने गुरमत संगीत को राबिंदर संगीत से ज्यादा मूल्यवान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमत संगीत चेयर और ऑनलाइन स्टडी सेंटर की स्थापना करने में पेश आई मुश्किलों और प्राप्त हुई सहायता का वर्णन करते डा. गुरनाम सिंह ने कहा कि हरवल्लभ संगीत सम्मेलन की तरह रबाबी भाई मरदाना संगीत उत्सव हर साल यूनिवर्सिटी में मनाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed