फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi singer Jas grass artist Abhishek Chauhan new project promote Punjabi heritage

ग्रास आर्टिस्ट अभिषेक चौहान के घर पहुंचे पंजाबी गायक जैस, कहा- पंजाबी विरासत को प्रोमोट करने के लिए शुरू करेंगे एक नया प्रोजेक्ट

Wed, 20 Jan 2021 10:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Punjabi singer Jas grass artist Abhishek Chauhan new project promote Punjabi heritage
राजपुरा। फौजी सिंगर के नाम से प्रसिद्ध गायक जैस गुनीके बुधवार को ग्रास आर्टिस्ट अभिषेक चौहान की प्रतिभा से आकर्षित होकर उनके निवास स्थान बसंत विहार कॉलोनी राजपुरा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने आर्टिस्ट को सम्मानित किया और कहा कि उन जैसे लोगों को प्रोमोट करने के लिए वे जल्द ही एक नया प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका मकसद है कि ऐसी गायकी को समाज के सामने लाया जाए, जिसमें गन कल्चर और हुल्लड़बाजी न हो और संस्कृति का विस्तार हो। उन्होंने कहा कि ऐसी अनोखी कलाकारी उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखी। इतनी बारीक कलाकृति बनाना वो भी आंखें बंद करके अपने आप में एक अलग मिशाल है। उनकी तस्वीरों को देखकर पंजाब के विरासत की झलकियां मिलती है। वे खुद उनकी कलाकृति के कायल हो गए हैं। इस मौके पर आर्टिस्ट अभिषेक चौहान ने जैस गुनीके को एक ओंकार का छाया चित्र भेंट किया। इस मौके पर डॉयरेक्टर गुरचरण सिंह, निर्माता हरचरण सिंह, म्यूजिक डायरेक्टर विक्रम सिंगा, गगन गुनीके, गुरध्यान सिंह, करण कुमार, विक्की नलासिया और अभिषेक की माता लीला रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed