{"_id":"603a3e828ebc3ee91a17399f","slug":"punjabi-hindi-film-artist-cheated-patiala-patiala-news-pkl4053769186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी, हिंदी फिल्मों के कलाकार से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी, हिंदी फिल्मों के कलाकार से ठगी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाबी व हिंदी फिल्मों में सहायक कलाकार के तौर पर भूमिका निभाने वाले राणा जंग बहादुर के साथ पटियाला में ठगी होने का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने कलाकार की शिकायत पर आरोपी खिलाफ केस दर्ज किया है।
सेरेनटी ओशीवारा वेस्ट मुंबई निवासी राणा जंग बहादुर ने थाना कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में बताया पटियाला के जज प्लाजा में आरोपी जसमीत सिंह निवासी अरना बरना चौक से दो दुकानों का सौदा किया था। बाद में पता लगा कि आरोपी ने दोनों दुकानें पहले ही किसी और को बेच दी थीं।
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने दुकानों की खरीद के लिए दी गई रकम का कोई ब्यौरा नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि दुकानों की मार्केट कीमत 30 लाख के करीब है। मामला सात साल पुराना है। पुलिस के मुताबिक चेक बाउंस मामले में आरोपी को दो साल पहले ही भगोड़ा करार दिया जा चुका है।