फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Weather: Relief from heat continues in Punjab, Temp reached 39.5 degrees

Punjab Weather: पंजाब में गर्मी से राहत जारी, गिरावट के साथ 39.5 डिग्री पहुंचा पारा, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 22 Jun 2024 12:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 12:01 AM IST
सार

चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग की 26 व 27 जून को बारिश की भविष्यवाणी है। 

विज्ञापन
Punjab Weather: Relief from heat continues in Punjab, Temp reached 39.5 degrees
पंजाब में बदला मौसम - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बारिश के चलते शुक्रवार को भीषण गर्मी से राहत रही और गिरावट के साथ पारा 39.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार से चार दिनों के लिए पंजाब में मौसम शुष्क बना रहने की भविष्यवाणी की है। 26 जून से मौसम फिर करवट बदलेगा और दो दिन बारिश पड़ेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक फिलहाल मानसून ने उत्तर भारत में दस्तक नहीं दी है, इसलिए फिलहाल यह कहा नहीं जा सकता है कि यह प्री मानसून की बारिश है या मानसून की। इसकी भविष्यवाणी जल्द की जाएगी। साथ ही कहा कि अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने के चलते पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा। इस दौरान लू का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य के नजदीक बना रहा। 39.5 डिग्री के साथ गुरदासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे), लुधियाना का 36.1 डिग्री (सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे), पटियाला का 38.4 डिग्री, पठानकोट का 35.1 डिग्री, बठिंडा का 36.1 डिग्री (सामान्य से 4.0 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 36.3, फिरोजपुर का 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह फिलहाल सामान्य के नजदीक बना है। अमृतसर का पारा 25.5 डिग्री, लधियाना का 26.0, पटियाला का 26.8 डिग्री, पठानकोट का 26.1, बठिंडा का 24.7, फाजिल्का का 22.0, गुरदासपुर का 23.0 डिग्री दर्ज किया गया।


तेज आंधी के बाद चली ठंडी हवाएं, आज बूंदाबांदी के आसार
पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी के बाद जहां दो दिन पहले तेज आंधी और तूफान की वजह से काफी नुकसान हुआ था। वहीं, वीरवार की देर रात को एक बार फिर तेज आंधी और तूफान के बाद शुक्रवार को बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद सूरज निकल आया और एक बार फिर गर्मी हो गई। शुक्रवार की सुबह कुछ मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई थी। मगर वह भी ना के बराबर। जिसके बाद मौसम जहां खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान भी सामान्य रहेगा। मौसम विभाग की माने तो लोगों को 23 जून से फिर गर्मी सताएगी और तापमान दोबारा 44 पार तक जा सकता है। मानसून की एंट्री जुलाई के पहले सप्ताह तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed