फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Weather: Dense fog will prevail in the state for four days, Faridkot is the coldest

Punjab Weather: प्रदेश में चार दिन छाएगी घनी धुंध, फरीदकोट सबसे ठंडा, लगातार दूसरे दिन 0.8 डिग्री की गिरावट

Thu, 07 Dec 2023 12:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला/फिरोजपुर (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला/फिरोजपुर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Dec 2023 12:54 AM IST
सार

फिरोजपुर में हादसे में  तीन महिला शिक्षकों समेत चार घायल हो गए। हादसे में जख्मी एक गर्भवती अध्यापिका की हालत नाजुक है। फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। लगातार दूसरे दिन 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Punjab Weather: Dense fog will prevail in the state for four days, Faridkot is the coldest
Punjab Weather Update: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में ठंडी हवाओं और धुंध के प्रभाव से बुधवार को लगातार दूसरे दिन रात के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार से चार दिन दिन के समय मौसम भले शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह घनी धुंध छाएगी।

विज्ञापन


इस बीच, फिरोजपुर में बुधवार सुबह धुंध के कारण दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत के बाद शिक्षकों की गाड़ी से टक्कर में तीन अध्यापकों समेत चार लोग घायल हो गए हैं। एक अध्यापिका गर्भवती है, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में अध्यापिका सीमा, दीपिका, तन्नू और चालक हरमन शामिल हैं। एसएचओ रवि कुमार का कहना है कि हादसा धुंध के कारण हुआ।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रहा। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, लुधियाना का 11.7, पटियाला का 10.4, पठानकोट का 8.9, बठिंडा का 8.0, फिरोजपुर का 7.4, जालंधर का 10.4 और रोपड़ का 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में बुधवार को 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक 26.7 डिग्री का तापमान समराला का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले चार दिनों में फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, रूपनगर, अमृतसर, नवांशहर, गुरदासपुर, लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर व कपूरथला में ज्यादा घनी धुंध छाने की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक 11 दिसंबर को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का पंजाब के मौसम पर असर पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed