फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, sangrur, pus, parminder singh dhindsa

पीआरटीसी को संकट से उभारने को 100 करोड़ दिए : ढींढसा

Thu, 23 Jul 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर) Updated Thu, 23 Jul 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि पीआरटीसी को आर्थिक संकट से
विज्ञापन
उभारने के लिए पिछले एक साल से भी कम समय में वित्त मंत्रालय ने 100 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद की है।

आर्थिक मदद को भविष्य में जारी रखा जाएगा। उन्होंने पीआरटीसी को मालवा क्षेत्र का धूरा बताते कहा कि पब्लिक सेक्टर के ऐसे विभागों को जीवित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। मालवा में पीआरटीसी ही लोगों की जरूरतों को पूरा करने में अहम रोल अदा कर रही है।

वीरवार को सुनाम से दिल्ली, अमृतसर, जालंधर व नैना देवी के लिए पीआरटीसी के लंबे समय से बंद पडे़ बस के रूटों को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ढींढसा ने ये बातें कहीं। यहां के बस स्टैंड में पीआरटीसी के वाइस चेयरमैन विन्नरजीत सिंह गोल्डी के नेतृत्व में आयोजित समागम में ढींढसा ने कहा कि पीआरटीसी, ज्यादातर ऐसे रूटों पर बसें चला रही हैं जिनसे घाटा पड़ा रहा है लेकिन जनता को इससे फायदा हो रहा है। सुनाम बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रुपये मंजूर कर दिए गए हैं।

इस मौके पर पीआरटीसी के एमडी मनजीत सिंह नारंग, प्रितपाल सिंह हांडा, कांता पप्पा, यादविंदर निर्माण, दर्शन सिंह, चमकौर सिंह, सुनीता शर्मा, गोपाल शर्मा, सुशील गोयल, नरेश जिंदल हाजिर थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed