फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab's talent development scheme affected PM: cm

पंजाब की हुनर विकास योजना से पीएम प्रभावित: सीएम

Sun, 31 May 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 31 May 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि हजारों करोड़ रुपये की एक व्यापक योजना बनाई है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों और शहरों का विकास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके हुनर विकास के परिणाम से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री ने उनको नीति आयोग के तहत हुनर विकास संबंधी सब ग्रुप का कनवीनर बनाया है ।
विज्ञापन


वह रविवार को  हलका धूरी में संगत दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बादल ने कहा कि राज्य का पूरा विकास उनकी मुख्य प्राथमिकता है। इस वित्त वर्ष के दौरान शहरों में सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, पीने वाले पानी और सीवरेज का मुकम्मल प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह देहाती इलाक ों में साफ पीने का पानी उपलब्ध करवाने, गंदे पानी की निकासी, शौचालय निर्माण और सड़कों की मरम्मत पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।

उन्होंने बताया युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के लिए राज्य सरकार ने हुनर विकास की लहर को विकसित किया है। इसके तहत नौजवानों को विभिन्न क्षेत्रों में हुनर उपलब्ध करवाने के लिए बनाए प्रोग्राम के अब तक अच्छे नतीजे निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार की तरफ से आरंभ किए इस कार्य से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको नीति आयोग के तहत हुनर विकास संबंधी  सब ग्रुप का कनवीनर बनाया है, ताकि समूचे देश में हुनर विकास को अंजाम दिया जा सके।

उन्होंने बताया कि जापान जैसे विकसित देशों में 95 प्रतिशत से भी अधिक लोग हुनर विकास के साथ लैस हैं जबकि भारत में यह दर केवल 12 प्रतिशत के करीब है। देश के नौजवानों को रोजगार के बढ़िया अवसर  उपलब्ध करवाने के लिए हुनर का विकास करना समय की जरूरत है और यह बेरोजगारी पर काबू पाने की एक कारगर विधि है।

बादल ने कहा कि उनका लक्ष्य पंजाब को सभी तरह के नशों से मुक्त करवाना है। प्रदेश सरकार ने नशों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। साथ ही नशों की दलदल में फंसे नौजवानों को बाहर निकालने के लिए नशा छुड़ाओ केंद्रों की स्थापना की गई है। जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

केंद्र सरकार ने केंद्रीय टैक्सों में राज्यों के हिस्से को 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया है, जिससे राज्य को काफी राहत मिली है। उनकी सरकार की तरफ से किसी भी तरह की मांग करने पर केंद्र ने उनकी सहायता की है।

इस दौरान उन्होंने हलके के गांव दोहला, बरड़वाल, रुलदू सिंह वाला, धांदरा, रजिंदरापुरी, भसौड़ आदि गांवों में संगत दर्शन दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।

इस अवसर पर वित मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, विधायक गोबिंद सिंह लोंगोवाल, मुख्य मंत्री के प्रमुख सचिव केजीएस चीमा, एसजीपीसी सदस्य भुपिंदर सिंह, नछतर सिंह जहांगीर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed