{"_id":"b1074553a58879f7d817895eaedcc0b5","slug":"punjab-patiala-sports-rajat-chouhan-set-a-new-national-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीरंदाज रजत चौहान ने नया नेशनल रिकार्ड बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीरंदाज रजत चौहान ने नया नेशनल रिकार्ड बनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल्स में तीरंदाज रजत
विज्ञापन
चौहान ने 711 स्कोर करके नया नेशनल रिकार्ड स्थापित कर दिया।
रजत ने पीयू में ही 27 जून को संपन्न हुए सीनियर नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट में अभिषेक वर्मा की ओर से बनाए 710 स्कोर के रिकार्ड को तोड़ दिया। इसे अभिषेक ने अपने ही पिछले साल के रिकार्ड को तोड़ कर स्थापित किया था। यही नहीं रजत चौहान ने अभिषेक वर्मा के 50 मीटर दूरी पर कुल 360 में से 357 प्वाइंट्स के नेशनल रिकार्ड की भी बराबरी कर ली।
अमर उजाला से बातचीत में रजत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच, साथी खिलाड़ियों और खास तौर से अभिषेक वर्मा को दिया। रजत ने कहा कि अभिषेक एक महान खिलाड़ी हैं और हमेशा उसे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। हाल ही में जब अभिषेक ने अपने ही पिछले साल के रिकार्ड को तोड़ कर नया रिकार्ड स्थापित किया, तो काफी खुशी हुई थी।
अब उसी रिकार्ड को तोड़ कर उसने नया रिकार्ड बनाया है, जिससे मन को एक संतुष्टि हो रही है कि वह भी कुछ कर सकता है। यह प्रदर्शन आगे भी इसी तरह से जारी रखूंगा और मेहनत करता रहूंगा।
कोच जीवनजोत सिंह तेजा ने रजत चौहान के इस प्रदर्शन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि रजत उभरते हुए तीरंदाजों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।