{"_id":"266848fdb3b387aaa398a44b53af4caa","slug":"punjab-patiala-power-more-demand-of-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की मांग बढ़ी, बंद पड़ी छह यूनिटें चलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की मांग बढ़ी, बंद पड़ी छह यूनिटें चलाईं
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में गरमी के तेवर तीखे होते ही बिजली की मांग में एकदम से उछाल आ गया
विज्ञापन
है। जिसके चलते पावरकॉम ने अपने प्लांटों के बंद पड़े यूनिट फिर से चालू
कर दिए हैं।
पिछले दिनों आंधी के बाद बारिश पड़ने से बिजली की मांग कम होने के कारण कई यूनिटों को बंद कर दिया गया था, ताकि कोयले की बचत हो सके। अभी तक दक्षिण अफ्रीका से आर्डर करके मंगाया जा रहा कोयला नहीं पहुंचा है।
पंजाब में कुछ दिन पहले आंधी के बाद बारिश से पारा गिर गया था। जिससे बिजली की मांग काफी कम हो गई थी।
जहां बारिश से पहले तक पंजाब में बिजली की मांग 2300 लाख यूनिट छू रही थी, वहीं बारिश के कारण बिजली की डिमांड में गिरावट दर्ज की गई और यह मात्रा 1650 लाख यूनिट ही रह गई थी। जिसके चलते पावरकॉम ने अपने प्लांटों के सात यूनिट बंद कर दिए थे। इनमें से रोपड़ के तीन, लहरा मोहब्बत के दो और बठिंडा के दो यूनिट बंद करा दिए गए थे। ताकि कोयले की बचत भी हो सके, क्योंकि अभी तक साउथ अफ्रीका से मंगाया गया कोयला नहीं आया है। लेकिन अब गरमी के तेवर फिर से तीखे हो रहे हैं। जिसके चलते पावरकाम ने अपने छह बंद किए यूनिट दोबारा चालू करा दिए हैं।
बिजली की मांग वीरवार को 2100 लाख यूनिट दर्ज की गई। इनमें से बठिंडा, लहरां और रोपड़ के दो-दो यूनिट शामिल हैं। रोपड़ का बंद पड़ा एक और यूनिट भी शुक्रवार तक चलने की उम्मीद है।
पावरकाम के अधिकारियों के मुताबिक अगर बिजली की मांग और भी बढ़ती है, तो दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि तलवंडी साबो का एक और यूनिट जुलाई महीने के अंत तक चल जाएगा। जिससे बिजली की उपलब्धता बढ़ जाएगी और फिर कोई दिक्कत नहीं होगी।