फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, in sever one labour died

सीवर की सफाई को उतरे मजदूर की जहरीली गैस चढ़ने से मौत

Mon, 29 Jun 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 29 Jun 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
डीसीडब्ल्यू स्थित केंद्रीय विद्यालय-दो में सोमवार शाम को सफाई के लिए
विज्ञापन
सीवर लाइन बंद करने को मेन होल में घुसे एक मजदूर की जहरीली गैस चढ़ने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने गए दो मजदूर बेहोश हो गए।

उन्हें तुरंत डीसीडब्ल्यू अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां दोनों मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय विद्यालय-दो में सीवर की लाइन डाली जानी थी। ठेकेदार ने कहा कि पहले सीवर लाइन साफ करवा दो। इस कारण सोमवार शाम को सीवर साफ कराने के लिए सरकारी सीवरमैनों की ड्यूटी लगाई, वहीं प्राइवेट मजदूर भी बुलाए गए थे।

जैसे ही एक मजदूर सीवर लाइन साफ करने के लिए अंदर घुसा, तो लाइन में जहरीली गैस ज्यादा होने के कारण वह अंदर ही रह गया। काफी देर तक जब मजदूर बाहर न आया, तो दूसरा उसको देखने के लिए अंदर घुसा। वहां जहरीली गैस चढ़ने पर उसने शोर मचाया, तो तीसरे मजदूर ने अंदर घुस कर एक को बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरे की लाइन के अंदर ही मौत हो गई।

बाहर निकलते ही बाकी दोनों मजदूर भी बेहोश हो गए। उनको तुरंत डीसीडब्ल्यू अस्पताल में दाखिल कराया गया। उनकी हालत खबर लिखे जाने तक गंभीर बनी हुई थी। मरने वाले मजदूर का नाम शंटी है और बेहोश होने वाले मजदूरों में मोहर सिंह और दीपक शामिल हैं।

थाना अनाज मंडी के एएसआई रामकरण ने बताया कि मामले की सूचना मिल गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed