फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, free water Cow shed

गोशालाओं को मुफ्त पानी मुहैया कराया जाएगा : कीमती भगत

Thu, 04 Jun 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 04 Jun 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
पंजाब गो सेवा कमीशन के चेयरमैन कीमती भगत ने कहा कि सरकार की ओर से सभी
विज्ञापन
गोशालाओं के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा लागू करने के बाद अब मुफ्त पानी मुहैया कराने की भी योजना बनाई जा रही है।

साथ ही साफ किया कि राज्य में किसी भी वेटरिनरी डाक्टर या डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन की ओर से गोधन को दूसरे राज्य में भेजने के लिए परमिट जारी नहीं किया जा सकता है। वे वीरवार को पटियाला में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में सभी गोशालाओं के नुमाइंदों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में चेयरमैन ने गोधन की संभाल के लिए किए जा रहे कामों की समीक्षा की।

चेयरमैन ने बताया कि सरकार की ओर से गोधन की सेवा संभाल के लिए 10 एकड़ जमीन देने का फैसला किया गया है। इस तहत नई गोशालाएं स्थापित होने से भविष्य में बेसहारा गायों की ठीक तरह से संभाल हो सकेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हिदायत की कि जिले में पशुधन की तस्करी को सख्ती से रोका जाए।

उन्होंने समाज सेवी संगठनों और आम लोगों को भी अपील की कि वे गायों की सेवा व रक्षा में जुटी संस्थाओं को सहयोग दें। इस मौके पर डीसी इंदु मल्होत्रा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से गोधन की रक्षा के लिए बढ़िया भूमिका निभाने वाले गो भक्तों और पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय दिवसों पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed