फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, daljeet singh cheema, amrinder singh

कैप्टन खुद को महाराज न समझें : चीमा

Mon, 14 Dec 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 14 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
punjab, patiala, daljeet singh cheema, amrinder singh
पटियाला में सद्भावना रैली को लेकर अकाली दल ने प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ सियासी हमले तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री एवं शिअद के सचिव व वक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि कैप्टन न तो महाराजा हैं और न ही बठिंडा में उनकी ताजपोशी होनी है। लोकतंत्र के इस युग में वह अपनी असलियत को पहचान कर लोगों की सेवा करना सीखें। चीमा सोमवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। चीमा पटियाला में मंगलवार को अकाली दल की होने वाली सद्भावना रैली की तैयारियों का जायजा ले आए थे।

चीमा ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी राजा नहीं है, बल्कि सभी बराबर हैं। कैप्टन को यह बात समझनी चाहिए, लेकिन अभी तक वह खुद को महाराजा समझते हैं व अपनी ताजपोशी की बातें कर रहे हैं। चीमा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से सरबत खालसा के आयोजकों को सीधे तौर पर हिमायत देकर पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था, लेकिन शिअद की सद्भावना रैलियों ने लोगों के भ्रम दूर कर दिए हैं और पंजाब में अमन, शांति व सद्भावना प्रति लोगों का विश्वास बहाल हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि मंगलवार को पटियाला में होने जा रही सद्भावना रैली नया मील का पत्थर साबित होगी, क्योंकि जिले के इतिहास में ऐसी रैली का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed