फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Motor Transport Union held a meeting and expressed its anger, all RTOs are still dominated by badal

पंजाब मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन ने बैठक करके जताया रोष लगाया आरोप, सभी आरटीओ पर अब तक बादलों का दबदबा

Wed, 16 Mar 2022 09:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Punjab Motor Transport Union held a meeting and expressed its anger, all RTOs are still dominated by badal
पटियाला। पंजाब मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन की ओर से प्रधान तेजपाल सिंह गोगी टिवाना के नेतृत्व में अलग -अलग जिलों के ट्रांसपोर्ट यूनियनों के नेताओं के साथ बैठक करके ट्रांसपोर्ट विभाग की नीतियों के प्रति रोष जताया गया। प्रधान गोगी ने कहा कि दफ्तरों में बैठे आरटीओ पर अब तक बादलों का दबदबा है। जिस कारण वह पुरानी नीतियों अनुसार ही बसों का टाइम टेबल बना रहे हैं। नई आम आदमी पार्टी की सरकार को इससे बदनामी झेलनी पड़ सकती है। साथ ही इससे छोटे ट्रांसपोर्टरों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसके नतीजे के तौर पर उनको चालक, कंडक्टर समेत साथ जुड़े अन्य कर्मचारियों की तनख्वाहें निकालनीं भी मुश्किल हो रही हैं।
विज्ञापन

गोगी टिवाना ने कहा कि पंजाब के नए बने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से यदि उनकी इस समस्याओं का हल नहीं किया जाता या उनको मिलने का समय नहीं दिया जाता, तो वह समूचे पंजाब में बसों का चक्का जाम करेंगे। सभी बसें आरटीओ के दफ्तर के बाहर लगाकर धरना दिया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी नई सरकार की होगी। इस मौके जसविंदर ग्रेवाल, हरप्रीत सिंह गोगी, जगतार सिंह, अमरिंदर सिंह, करनवीर सिंह बरनाला ट्रांसपोर्ट प्रधान, आरएस बाजवा, दर्शन सिंह टिवाना, रूबी के अलावा अलग-अलग शहरों से ट्रांसपोर्टर यूनियनों के प्रधान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed