फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, moga, ppp presedent manpreet badal

राज्य सरकार की लापरवाही से सेहत केंद्र बंद : मनप्रीत

Mon, 29 Jun 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 29 Jun 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
पीपुल्स पार्टी आफ पंजाब के प्रधान मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि बाघापुराना
विज्ञापन
में सेहत केंद्र बंद करना राज्य सरकार की लापरवाही का नतीजा है।

इससे कैंसर, हेपेटाइट्स जैसी बीमारियों से शिकार लोगों को दिक्कतें होंगी। मनप्रीत बादल ने कहा कि गांव माड़ी मुस्तफा और इसके साथ लगते गांव सेखा कलां, ठठी भाई और समालसर के लोगों को सेहत सुविधाएं मुहैया करने के लिए ठठी भाई में बनाए गए मूलभूत सेहत केंद्र में 21 साल पहले ही बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। इससे पता चलता है कि अकाली सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन ने इस सेहत केंद्र को बंद करने के लिए प्रदेश सरकार से सिफारिश भी की थी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 

मनप्रीत बादल ने कहा कि सेहत केंद्रों की यह हालत सिर्फ इन गांव में ही नहीं बल्कि प्रदेश के अधिकतर सेहत केंद्रों व अस्पतालों में यही हाल हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को इन गांवों का खुद दौरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  फंड की कमी से ठठी भाई के अस्पताल की हालत दयनीय हो गई है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री बादल संगत दर्शनों पर पैसा बर्बाद कर रहे हैं।

पीपीपी नेता ने कहा कि शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा की ओर से बीते सप्ताह अंग्रेजी अध्यापकों से हुई मीटिंग में एक भी अध्यापक भाषा का एक भी वाक्य ठीक नहीं लिख सका। इस दौरान पार्टी के किसान विंग के प्रदेश नेता कुलदीप ढोंस भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed