फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab may again face power crisis due to low stock of coal

पंजाब: फिर छा सकता बिजली संकट, कोयले के स्टाक में कमी, दो थर्मल प्लांटों की तीन यूनिट ठप

Thu, 02 Sep 2021 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Sep 2021 09:56 PM IST
सार

कुछ महीने पहले ही भीषण बिजली संकट से उबरने वाले पंजाब के सामने फिर समस्या खड़ी हो गई है। राज्य के थर्मल प्लांटों में कोयले का स्टाक खत्म होने की कगार पर है। यही वजह है कि रोपड़ प्लांट की दो और लहरा मुहब्बत की एक यूनिट को ठप करना पड़ा। 

विज्ञापन
Punjab may again face power crisis due to low stock of coal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

पंजाब के थर्मल प्लांटों में कोयले का संकट पैदा हो गया है। छत्तीसगढ़ व झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण वहां कोयले की खानों में काम प्रभावित हो रहा है। इसका असर पंजाब के कोयला आपूर्ति पर पड़ रहा है। थर्मल प्लांटों में अब कुछ दिनों का स्टाक शेष रह गया है। अगर जल्द आपूर्ति बहाल न हुई तो इसका असर सीधे बिजली उत्पादन पर पड़ेगा और राज्य में फिर बिजली संकट गहरा सकता। कोयले की कमी को देखते हुए रोपड़ प्लांट की दो और लहरा मुहब्बत की एक यूनिट बंद कर दी गई है।

विज्ञापन


उधर, पावरकाम के निदेशक (जनरेशन) परमजीत सिंह का कहना है कि फिलहाल थर्मल प्लांटों में कोयला है और बिजली पैदावार प्रभावित न हो, इसके लिए केंद्र सरकार के स्तर पर बातचीत चल रही है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के थर्मल प्लांटों के पास तीन से 12 दिनों का कोयला ही उपलब्ध है, जबकि मानकों मुताबिक 25 से 30 दिन तक का कोयला होना चाहिए।
विज्ञापन


गोइंदवाल थर्मल प्लांट में सबसे कम केवल तीन दिनों का 5.9 टन कोयला बचा है। जबकि सरकारी थर्मल प्लांट लहरा मुहब्बत में छह दिन, राजपुरा थर्मल प्लांट में 12 दिन, रोपड़ प्लांट में 8 दिन और तलवंडी साबो थर्मल प्लांट में नौ दिनों का ही कोयला बचा है। आम दिनों में पंजाब के थर्मल प्लांटों में रोजाना 12 से 15 रैक कोयला पहुंचता है लेकिन शुक्रवार को पंजाब को इससे आधा सिर्फ छह रैक कोयला मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि इसके बाद अगले चार दिन पंजाब को कोयले की आपूर्ति नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थर्मल प्लांटों में कोयले के संकट के चलते रोपड़ प्लांट की दो और लहरा मुहब्बत की एक यूनिट बंद कर दी गई है। बिजली सप्लाई में कमी के चलते पावरकाम को बिजली की मांग पूरा करने को बाहर से बिजली खरीदनी पड़ रही है। उधर, विशेषज्ञ पंजाब के थर्मल प्लांटों में कोयले के स्टाक में बड़ी कमी को चिंताजनक बता रहे हैं। उनके मुताबिक अगर यही स्थिति बनी रही तो थर्मल प्लांटों में पूरी तरह से बिजली उत्पादन ठप पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed