फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab is coldest in May After 12 years and from 2011 to 2022 temperature of state remained above 43 degrees

Punjab Weather News: 12 साल के बाद मई में पंजाब सबसे ठंडा, 2011 से 2022 तक सूबे का पारा 43 डिग्री के पार रहा

Wed, 03 May 2023 10:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 03 May 2023 10:54 AM IST
सार

पंजाब के कईं हिस्सों में हुई बारिश के चलते तामपान में 1.8 डिग्री की और कमी दर्ज की गई, जो सामान्य से 11.2 डिग्री नीचे रही। सबसे ज्यादा 29.6 डिग्री पारा बठिंडा का रहा। सूबे के अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का 27.8, पटियाला का 25.8, लुधियाना का 24.8 और जालंधर का 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Punjab is coldest in May After 12 years and from 2011 to 2022 temperature of state remained above 43 degrees
पंजाब को मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12 साल बाद पंजाब इस बार मई में अब तक सबसे ठंडा रहा है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक साल 2011 से लेकर 2022 तक मई महीने के दौरान पंजाब के प्रमुख शहरों का पारा 43 डिग्री से ऊपर रहा है। इनमें लुधियाना का अधिकतम तापमान 2011 से लेकर 2022 तक 43.1 से लेकर 46.5 डिग्री तक रहा। पटियाला का 42.7 डिग्री से लेकर 46.0 डिग्री तक और अमृतसर का पारा 43.3 डिग्री से लेकर 47.0 डिग्री रहा।

विज्ञापन


पंजाब में फिलहाल गर्मी से रहेगी राहत, पांच मई से सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के असर से तापमान में 10-12 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसी के चलते इस बार का मई पिछले 12 सालों के बाद अब तक सबसे ठंडा रहा है। पंजाब के लोगों को गरमी से आगे भी इसी तरह से राहत रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक पांच मई की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के मौसम पर असर डालेगा। इसका प्रभाव आठ मई तक रहेगा। इसलिए विभाग ने छह मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


आठ मई तक रहेगा विक्षोभ का असर, कुछ जगहों पर होगी हल्की से मध्यम बारिश
इस दौरान चार मई से लेकर छह मई तक तेज गरज व चमक के साथ पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश पड़ेगी। बुधवार यानी तीन मई को मौसम ज्यादा खराब रहेगा। पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बारिश पड़ेगी और तेज गरज के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक अगले दो दिन तक पारे में गिरावट रहेगी, लेकिन इसके बाद कुछ वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में पारा 1.8 डिग्री और तापमान
मंगलवार को पंजाब के कईं हिस्सों में हुई बारिश के चलते तामपान में 1.8 डिग्री की और कमी दर्ज की गई, जो सामान्य से 11.2 डिग्री नीचे रही। सबसे ज्यादा 29.6 डिग्री पारा बठिंडा का रहा। सूबे के अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का 27.8, पटियाला का 25.8, लुधियाना का 24.8 और जालंधर का 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रमुख तौर पर सुबह साढ़े आठ बजे तक बठिंडा में 7.2 एमएम, फतेहगढ़ साहिब में 7.0, होशियारपुर में 1.5 एमएम, रोपड़ में 7.5, शहीद भगत सिंह नगर में 2.5 एमएम बारिश पड़ी। जबकि दिन में पठानकोट में सबसे ज्यादा 19.0 एमएम, बरनाला में 2.5 एमएम बारिश पड़ी। बाकी जगह कम बारिश रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed