फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab emerges as a top-performing state in startup rankings.

Patiala News: स्टार्टअप रैंकिंग में पंजाब बना टॉप परफॉर्मर स्टेट

Thu, 22 Jan 2026 08:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
Punjab emerges as a top-performing state in startup rankings.
-लगातार दूसरी बार राज्य ने हासिल की यह उपलब्धि
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की ओर से जारी स्टेट स्टार्टअप रैंकिंग के पांचवें संस्करण में पंजाब को ए-श्रेणी में टॉप परफॉर्मर स्टेट के रूप में मान्यता मिली है। यह लगातार दूसरी बार है जब राज्य ने यह उपलब्धि हासिल की है।
उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि इस बार रैंकिंग में 36 में से 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया जो नवाचार और उद्यमिता की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रैंकिंग में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बेस्ट परफॉर्मर, टॉप परफॉर्मर, लीडर, एस्पायरिंग लीडर और इमर्जिंग स्टेट के पांच समूहों में वर्गीकृत किया गया। 1 जनवरी 2023 से 31 अक्टूबर 2024 की अवधि के दौरान स्टार्टअप इकोसिस्टम की वृद्धि का मूल्यांकन छह प्रमुख सुधार क्षेत्रों में राज्यों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए उद्योग विभाग की निदेशक सुरभि मलिक और प्रशासनिक सचिव केके यादव को बधाई दी और कहा कि यह राज्य में स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। पंजाब के स्टार्टअप इकोसिस्टम की मजबूती और निवेश आकर्षित करने की क्षमता को केंद्र सरकार ने बार-बार मान्यता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed