{"_id":"60ae792f8ebc3e2db80cfad8","slug":"punjab-cm-captain-amrinder-singh-hold-a-meeting-for-patiala-development-patiala-news-pkl414610975","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनाल बेस्ड वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट से जुड़ेंगी पटियाला के आसपास की सारी कालोनियां सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीसी को इस संबंधी य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैनाल बेस्ड वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट से जुड़ेंगी पटियाला के आसपास की सारी कालोनियां सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीसी को इस संबंधी य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को डीसी कुमार अमित को 468 करोड़ की लागत वाले नहरी पानी पर आधारित जलापूर्ति प्रोजेक्ट के काम में और तेजी लाने को कहा है। साथ ही सीएम ने शहर के आसपास की कॉलोनियों को भी इस स्कीम के दायरे अधीन लाने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए है। कैप्टन ने पटियाला शहर में चल रहे विभिन्न विकास प्रोजेक्टों को तेजी से मुकम्मल करने के लिए आपसी तालमेल के साथ काम करने की हिदायत दी है।
मुख्यमंत्री ने पीएसपीसीएल को हिदायत की कि पटियाला शहर में डाली गईं सभी बिजली की तारों और ट्रांसफॉर्मरों के नवीनीकरण के लिए काम तुरंत चालू करें, जिससे वाहनों की सुचारु यातायात और निवासियों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) को सरकारी मेडिकल कॉलेज और राजिंदरा अस्पताल के सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के लिए मौजूदा आवासों, जो पहले ही खस्ता हालत में हैं, के नवीनीकरण के लिए तुरंत कार्य योजना बनाने के लिए आदेश दिए है।
वहीं, इससे पहले विकास कार्यों के बारे में डिप्टी कमिश्नर ने मुख्यमंत्री को बताया कि वैश्विक स्तर की कंपनी एल एंड टी इंफ्रास्ट्रचर द्वारा मार्च 2022 तक नहरी पानी पर आधारित जल आपूर्ति प्रोजेक्ट का 60 प्रतिशत काम पूरा कर लिया जाएगा। 60 करोड़ की लागत से बनने वाले नए बस स्टैंड और वर्कशॉप की प्रगति के संबंध में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि 6.31 एकड़ क्षेत्रफल में नया बस अड्डा नवंबर, 2021 तक बना दिया जाएगा, जबकि 2.20 एकड़ क्षेत्रफल में बनने जा रही वर्कशॉप का काम मार्च 2022 तक पूरा होगा।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव सिद्धूवाल में 100 एकड़ क्षेत्रफल में बनने जा रही महाराजा भुपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण में तेजी लाने के लिए वित्त विभाग को टीचिंग फैकेल्टी के जरूरी पदों के लिए अनुदान और विभाग को यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए 60 करोड़ रुपये के फंड को भी मंजूरी दी है।