{"_id":"5764209f4f1c1ba93b11b7b7","slug":"pu-the-national-fencing-federation-cup-finance-minister-dhindsa-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में छठे राष्ट्रीय तलवारबाजी फेडरेशन कप का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में छठे राष्ट्रीय तलवारबाजी फेडरेशन कप का आगाज
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 17 Jun 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित मुकाबले में हिस्सा लेते तलवारबाज।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को छठे राष्ट्रीय तलवारबाजी फेडरेशन कप का आगाज हुआ। इसका उद्घाटन वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने किया। इस मौके पर डीसी रामवीर सिंह और यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डा. जसपाल सिंह विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे। इस टूर्नामेंट में देश भर से आठ पुरुष और आठ महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। ढींढसा ने देश भर से आए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई और टूर्नामेंट की मेजबान पंजाब तलवारबाज एसोसिएशन को एक लाख देने का ऐलान किया। पंजाब तलवारबाजी एसोसिएशन की ओर से खेल विभाग पीयू के सहयोग से कराए जा रहे इस टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर राजेश धीमान पीसीएस, खेल डायरेक्टर डा. गुरदीप कौर रंधावा, भारतीय तलवारबाजी एसोसिएशन के महासचिव अशोक दुधारे मौजूद रहे।
विज्ञापन