फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PU Neeraj Chopra's javelin throw gold

जैवलिन थ्रो में पीयू के नीरज चोपड़ा को गोल्ड

Sat, 02 Jan 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 02 Jan 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
PU Neeraj Chopra's javelin throw gold
पंजाबी यूनिवर्सिटी के राजा भालिंदरा सिंह स्पोर्ट्स कांप्लैक्स में बने नए सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 76वीं आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पांचवें दिन शुक्रवार को दो नए रिकार्ड बने।
विज्ञापन


जैवलिन थ्रो में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के नीरज चोपड़ा और हैपटैथलान में स्वप्ना वर्मन ने नए रिकार्ड बनाए। विजेताओं को मेडल प्रदान करने के लिए बिग्रेडियर लाभ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय कोच जोगिंदर सिंह सैनी, एसपी दलजीत सिंह राणा और डीएसपी हरपाल सिंह पहुंचे।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में देशभर की 173 यूनिवर्सिटियों के करीब 4000 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। आज तक के मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी पहले, एमजी कोटियाम दूसरे, मंगलौर यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को हुए महिलाओं के 5000 मीटर पैदल चाल मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी की प्रियंका ने गोल्ड, मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर की भावना जाट ने सिल्वर और एमजी कोटियाम यूनिवर्सिटी की मैरी मारग्रेट ने कांस्य का मेडल जीता।

हैपटैथलान में कोलकाता यूनिवर्सिटी की स्वप्ना वर्मन ने 5302 अंक लेकर गोल्ड मेडल जीता। मद्रास यूनिवर्सिटी की सौम्या ने 4656 अंक लेकर सिल्वर मेडल जीता। एमजी कोटियाम यूनिवर्सिटी की अनिला जार्ज ने 4535 अंकों के साथ कांस्य का मेडल जीता।

400 मीटर बाधा दौड़ मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी की वीरपाल कौर भाईरूपा ने गोल्ड, परिआर यूनिवर्सिटी सेलम की एम लोगानइकी ने सिल्वर और एमजी कोटियाम यूनिवर्सिटी की जैरिन जोसफ ने कांस्य का मेडल जीता। 800 मीटर दौड़ में लखनऊ यूनिवर्सिटी की विजयलक्ष्मी ने गोल्ड, कोलकाता यूनिवर्सिटी की शिप्रा सरकार ने सिल्वर और मद्रास यूनिवर्सिटी की प्रिया ने कांस्य का मेडल जीता।

पुरुषों के तिहरी छलांग मुकाबले में भारतीयार यूनिवर्सिटी कोएंबटूर के मोहम्मद सलाहुदीन ने गोल्ड, एमजी कोटियाम के युनैस एस ने सिल्वर और इसी यूनिवर्सिटी के अब्दुला अबुबैकर ने कांस्य का मेडल जीता।

जैवलिन थ्रो में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के नीरज चोपड़ा ने 81.04 मीटर थ्रो लगाकर गोल्ड मेडल जीतने के साथ-साथ इंटर यूनिवर्सिटी मुकाबलों का नया रिकार्ड बनाया। राजीव गांधी यूनिवर्सिटी भोपाल के गणेश पाठक ने सिल्वर और पंजाबी यूनिवर्सिटी के अजय कुमार ने कांस्य का मेडल जीता।


400 मीटर बाधा दौड़ में मंगलौर यूनिवर्सिटी के धारुण ए ने गोल्ड, पंजाबी यूनिवर्सिटी के जसदीप सिंह बाहमनीवाला ने सिल्वर और एमजी कोटियाम के अनीश रहमान ने कांस्य का मेडल जीता। 800 मीटर दौड़ में मंगलौर यूनिवर्सिटी के भारत ने गोल्ड, एमजी कोटियाम के आनंद के मधु ने सिल्वर और मद्रास यूनिवर्सिटी के वेलावाथवन ने कांस्य मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed