{"_id":"60d5f5f08ebc3e332124567a","slug":"prts-workers-protested-against-govt-patiala-news-pkl4179137163","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड़ों के बकाया का भुगतान न होने से भड़के पीआरटीसी कर्मी, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड़ों के बकाया का भुगतान न होने से भड़के पीआरटीसी कर्मी, दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) में काम करती विभिन्न मुलाजिम जत्थेबंदियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर पटियाला-नाभा रोड पर कारपोरेशन हेड आफिस के सामने रोष धरना दिया। इस मौके पर मुलाजिमों और पेंशनरों के करोड़ों रुपये के बकाया की अदायगी के साथ पंजाब सरकार से फ्री बस सफर के 150 करोड़ का भुगतान करने की भी मांग की। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि इसके गंभीर परिणामों की जिम्मेदार सरकार और मैनेजमेंट खुद होगी।
इस मौके पर पीआरटीसी वर्कर्स एक्शन कमेटी के कनवीनर निर्मल सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार और पीआरटीसी मैनेजमेंट की ओर से मुलाजिमों व पेंशनरों की मांगों का कोई उचित हल नहीं निकाला जा रहा है। इस कारण इनमें रोष व्याप्त है। पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में कभी भी वर्करों की नुमाइंदगी करने वाली जत्थेबंदी से मांगों को लेकर बात करने की जरूरत नहीं समझी।
इस मौके पर कांट्रेक्ट व आउटसोर्स कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए कानून बनाने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, किलोमीटर स्कीम की बसें कारपोरेशन से बाहर करके अपने स्तर पर 250 नई बसें डालने की मांग की। साथ ही पंजाब सरकार से मुफ्त बस सफर के पेंडिंग 150 करोड़ की अदायगी करने की मांग की। कोरोना काल के दौरान पीआरटीसी का 250 करोड़ का नुकसान हुआ, इसके एवज में भी सरकार को आर्थिक मदद करने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा प्राइवेट बस ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म करने, वर्करों की बनती सारी पदोन्नितयां बिना देरी करने हाईकोर्ट के जरिये रेगुलर किए वर्करों पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, सेवामुक्त व मौजूदा मुलाजिमों के बकाया और मेडिकल बिलों की अदायगी करने की भी मांग की। उन्होंने एलान किया कि मांगों को लेकर 15 जुलाई को मालेरकोटला में रोष प्रदर्शन करते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री को मांग पत्र दिया जाएगा। उसी दिन अगले एक्शन के तौर पर पटियाला में सीएम निवास की तरफ मार्च करके मांग पत्र दिया जाएगा।