फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PRTC pensioners descended support farmers rally demand withdrawal farm law

किसानों के समर्थन में उतरे पीआरटीसी पेंशनर, रैली निकाल केंद्र से खेती कानून वापस लेने की मांग की

Wed, 20 Jan 2021 10:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
PRTC pensioners descended support farmers rally demand withdrawal farm law
पटियाला। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) के पंजाब के विभिन्न डिपुओं से संबंधित पेंशनरों की ओर से बुधवार को बस स्टैंड में रैली की गई। इस मौके पर पेंशनरों की लंबित मांगों को उठाया गया। वहीं किसानों के हक में केंद्र सरकार से खेती कानूनों को वापस लेने की मांग की। साथ ही किसान आंदोलन में अब तक जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान भगवंत सिंह कंगनवाल ने कहा कि किसान आंदोलन राजनीति से दूर है और इसी कारण यह मजबूती से आगे बढ़ रहा है। किसानों में एकता है, इसलिए किसान खेती कानूनों को वापस कराने में सफल होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र खेती कानूनों के जरिये किसानों को कारपोरेट घरानों का नौकर बनाकर उनकी जमीनें हथियाने की साजिश रच रहा है। इसे किसी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शायद मोदी सरकार को पंजाब के लोगों के इतिहास की जानकारी नहीं है। पंजाबियों ने तो अंग्रेजों व मुगलों के तोपों के आगे सीना तानते हुए लड़ाई लड़ी और तोपों के मुंह तक मोड़ दिए थे। ऐसे में किसान इन पानी की बौछारों को क्या समझते हैं, जो उन्हें रोकने के लिए दिल्ली पुलिस इस्तेमाल करती है। उन्होंने मांग की कि इन खेती कानूनों को तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed