{"_id":"66ec2dd4358660fe2e0c637b","slug":"prtc-patiala-driver-and-conductor-returned-three-lakh-rupees-to-passenger-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी: तीन लाख रुपये देख नहीं डोला इमान, PRTC ड्राइवर और कंडक्टर ने सवारी को लौटाया पैसों से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदारी: तीन लाख रुपये देख नहीं डोला इमान, PRTC ड्राइवर और कंडक्टर ने सवारी को लौटाया पैसों से भरा बैग
Thu, 19 Sep 2024 07:27 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:27 PM IST
सार
पटियाला पीआरटीसी बस में सफर कर रहे यात्री का तीन लाख रुपयों से भरा बैग बस में ही रह गया। बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए यात्री को उसका पैसों से भरा बैग सही सलामत लौटा दिया।
विज्ञापन
चालक व परिचालक को सम्मानित करते पीआरटीसी के चेयरमैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस कलयुग में लोग चंद रुपयों के लिए मरने-मारने पर उतारू हो जाते हैं। कहते हैं कि पैसा ऐसी चीज है जो अपनों को पराया बना देता है। वहीं रुपयों के लिए हर किसी काम इमान डोल जाता है। बावजूद इसके आज भी ऐसे लोग हैं, जिनमें ईमानदारी अभी भी ज़िंदा है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है पंजाब के पटियाला में जहां पर पीआरटीसी कर्मचारियों का इमान लाखों रुपये से भरा बैग देखकर भी नहीं डोला। ये कर्मचारी और कोई नहीं बस के ड्राइवर और कंडक्टर हैं। दोनों कर्मचारियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए बस में छुटा सवारी का रुपयों से भरा बैग सही सलामत लौटा दिया। इनके इस नेक काम के लिए विभाग की तरफ से सम्मानित किया गया है।
पीआरटीसी के एक ड्राइवर और कंडक्टर ने सवारी का गलती से बस में छूटे तीन लाख रुपये लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। इसके लिए उक्त ड्राइवर व कंडक्टर को पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
हडाना ने बताया कि सरकारी बस में सफर कर रहा एक यात्री तीन लाख रुपये से भरे बैग को बस में ही भूल गया था। कंडक्टर गुरमुख सिंह और ड्राइवर बलविंदर सिंह पटियाला डिपो ने यात्री की जानकारी निकालकर उसे यह तीन लाख रुपये वापस किए। इससे जहां कारपोरेशन का नाम रोशन हुआ है, वहीं कर्मचारियों के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले भी हडाना की ओर से समय-समय पर ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता रहा है, जो कारपोरेशन के लिए बेहतर काम करते हैं और ईमानदारी की मिसाल पेश करते हैं। ऐसे ही अन्य कर्मचारियों को भी वीरवार को सम्मानित किया गया।
आग से कई बसों को बचाया
चेयरमैन ने बताया कि कुछ समय पहले जब पटियाला बस स्टैंड पर रात को खड़ी बस में अचानक आग लग गई थी तो कंडक्टर सुखचैन सिंह, कंडक्टर नरिंदर सिंह और ड्राइवर जसपाल सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना खड़ी और बसों को आग से बचाया। ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए कारपोरेशन की ओर से एक विशेष टीम का गठन किया गया है। ऐसे कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी से कारपोरेशन की आय में भी वृद्धि होती है।
कारपोरेशन के बेड़े में शामिल होंगी नई बसें
कुछ समय पहले 15 अगस्त को भी पीआरटीसी के मुख्य कार्यालय और डिपुओं में ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया था। पीआरटीसी की आय में वृद्धि करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कारपोरेशन के बेड़े में नई बसें शामिल के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस मौके पर अमनवीर टिवाणा जीएम पटियाला डिपो भी मौजूद रहे।