फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Protest against demolish of Dr.Ambedkar statue in Rajpura

आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के प्रयास पर हंगामा

Sun, 15 Sep 2019 10:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Protest against demolish of Dr.Ambedkar statue in Rajpura
एसडीएम राजपुरा, विधायक हरदियाल सिंह कंबोज व पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते हुए दलित समाज के प्र? - फोटो : PATIALA
आईटीआई चौक पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने पर अनुसूचित जाति की अलग-अलग जत्थेबंदियों में रोष व्याप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पटियाला रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने प्रदर्शनकारियों को जांच करवाने और नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद रोष प्रदर्शन मुल्तवी कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात कुछ शरारती तत्वों ने आईटीआई चौक पर लगी डॉ. अंबेदकर की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश की। रविवार सुबह जब अजा के लोगों ने प्रतिमा देखी तो बड़ी संख्या में लोगों ने रोष प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम रजनीश अरोड़ा, विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, डीएसपी एएस औलख ने अलग-अलग जत्थेबंदियों के प्रमुखों अशोक कुमार बिट्टू, हंस राज बनवाड़ी, बसपा नेता बलदेव सिंह महिरा, साहिब सिंह नैणा, काउंसिल प्रधान नरेन्द्र शास्त्री को पुलिस अधिकारियों से मीटिंग करके दो सप्ताह में ही नई प्रतिमा लगवाने और शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। डीएसपी एएस औलख ने बताया कि डॉ. अंबेदकर की प्रतिमा को नुक्सान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एसएसपी पटियाला मनदीप सिंह सिद्धू ने विशेष जांच टीम का गठन करते हुए एसपी इंवेस्टिगेशन हरमीत सिंह हुंदल की अगुवाई में टीम तैयार की गई है, जिसमें डीएसपी डी कृष्ण कुमार पांथे, डीएसपी राजपुरा एएस औलख, सीआईए इंचार्ज समाना एसआई विजय कुमार, थाना सिटी प्रभारी सुरिन्द्रपाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed