फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Proposal to increase Bus Fare in Punjab is sent to state government

पंजाब में बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने प्रस्ताव मान लिया तो जेब पर इतना बोझ पड़ना तय 

Thu, 04 Mar 2021 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Mar 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Proposal to increase Bus Fare in Punjab is sent to state government
पंजाब में पीआरटीसी बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी में है - फोटो : फाइल फोटो

पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) पंजाब में बसों का किराया बढ़ाने जा रही है। इस संबंध में कॉरपोरेशन ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए जल्द पंजाब सरकार को भेजा जाएगा।डीजल और पेट्रोल के दाम पिछले कई दिनों से बढ़ रहे हैं। इसका असर आर्थिक तंगी से जूझ रही पीआरटीसी पर पड़ रहा है।

विज्ञापन


अपनी बसों में डीजल डलवाने पर कॉरपोरेशन का रोज करीब 55 लाख रुपये खर्च आता था, जो अब 63 लाख हो गया है। इस तरह से हर माह कॉरपोरेशन का दो करोड़ 40 लाख का खर्च बढ़ गया है। खर्च बढ़ने से रेगुलर मुलाजिमों व पेंशनरों को उनकी डीए की किस्त, मेडिकल व अन्य भत्ते देना मुश्किल हो गया है। कॉरपोरेशन पर मुलाजिमों के 75 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन



इन आर्थिक दिक्कतों का हवाला देते हुए पीआरटीसी किराया बढ़ाने की तैयारी में है। पीआरटीसी बस का इस समय प्रति किलोमीटर किराया एक रुपये 22 पैसे है। इसमें छह पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की तैयारी है। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल जुलाई में बस किराया बढ़ाया गया था। करीब आठ माह बाद बढ़ रहे बस किराये से कॉरपोरेशन की रोज की आमदनी में दो लाख तक का इजाफा होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किराये में छह पैसे प्रति किमी बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उम्मीद है कि सरकार इसे मान लेगी।  -सुरिंदर सिंह, जीएम (आपरेशन), पीआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed