{"_id":"60407c4b46ed287cb0061f21","slug":"proposal-to-increase-bus-fare-in-punjab-is-sent-to-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने प्रस्ताव मान लिया तो जेब पर इतना बोझ पड़ना तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने प्रस्ताव मान लिया तो जेब पर इतना बोझ पड़ना तय
Thu, 04 Mar 2021 11:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में पीआरटीसी बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी में है
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) पंजाब में बसों का किराया बढ़ाने जा रही है। इस संबंध में कॉरपोरेशन ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए जल्द पंजाब सरकार को भेजा जाएगा।डीजल और पेट्रोल के दाम पिछले कई दिनों से बढ़ रहे हैं। इसका असर आर्थिक तंगी से जूझ रही पीआरटीसी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
अपनी बसों में डीजल डलवाने पर कॉरपोरेशन का रोज करीब 55 लाख रुपये खर्च आता था, जो अब 63 लाख हो गया है। इस तरह से हर माह कॉरपोरेशन का दो करोड़ 40 लाख का खर्च बढ़ गया है। खर्च बढ़ने से रेगुलर मुलाजिमों व पेंशनरों को उनकी डीए की किस्त, मेडिकल व अन्य भत्ते देना मुश्किल हो गया है। कॉरपोरेशन पर मुलाजिमों के 75 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
इन आर्थिक दिक्कतों का हवाला देते हुए पीआरटीसी किराया बढ़ाने की तैयारी में है। पीआरटीसी बस का इस समय प्रति किलोमीटर किराया एक रुपये 22 पैसे है। इसमें छह पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की तैयारी है। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल जुलाई में बस किराया बढ़ाया गया था। करीब आठ माह बाद बढ़ रहे बस किराये से कॉरपोरेशन की रोज की आमदनी में दो लाख तक का इजाफा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
किराये में छह पैसे प्रति किमी बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उम्मीद है कि सरकार इसे मान लेगी। -सुरिंदर सिंह, जीएम (आपरेशन), पीआरटीसी