फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   police trained Kali Devi temple guards

काली देवी मंदिर के सुरक्षा गार्डों को प्रशिक्षण देगी पुलिस

Sat, 28 Sep 2013 11:31 PM IST
अमर उजाला पटियाला
अमर उजाला पटियाला Updated Sat, 28 Sep 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
police trained Kali Devi temple guards
पटियाला में नवरात्रों में काली देवी मंदिर में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक निजी कंपनी के गार्डों को पुलिस की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से नवरात्रों में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं के लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं।

इस संबंध में  डिप्टी कमिश्नर जीके सिंह ने शनिवार को पांच नवंबर से शुरू होने जा रहे नवरात्रों के मद्देनजर मंदिर सलाहकार कमेटी के साथ जिला प्रबंधकीय कांप्लैक्स में बैठक की। 
विज्ञापन


इस अवसर पर डीसी ने कहा कि काली देवी मंदिर के साथ लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है।

इसलिए मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यहां लंगर, पीने वाले पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा के नवरात्रों के दौरान पूरे प्रबंध किए जाएंगे।

उन्होंने इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए।  एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि मंदिर कांप्लैक्स की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाली निजी सिक्योरिटी कंपनी के गार्डों को पटियाला पुलिस की ओर से जरूरी सिखलाई मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे किसी तरह की सुरक्षा के पक्ष से परेशानी न हो। साथ ही बताया कि नवरात्रों के दौरान मंदिर में मेडिकल टीमों, आग बुझाने वाले यंत्रों का भी पूरा प्रबंध किया गया है।

इस मौके पर मंदिर कमेटी के नुमाइंदों में डा. नवीन सारोंवाला, भाजपा नेता भुपेश अग्रवाल, बलवंत राय, विजय मोहन गुप्ता, हरिंदर बांसल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed