{"_id":"664ec82b35f420340e032d27","slug":"pm-narendra-modi-rally-in-patiala-for-loksabha-election-2024-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Patiala: 20 साल बाद कोई प्रधानमंत्री पटियाला में भरेगा चुनावी हुंकार, 2004 में आए थे वापजेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi in Patiala: 20 साल बाद कोई प्रधानमंत्री पटियाला में भरेगा चुनावी हुंकार, 2004 में आए थे वापजेयी
Thu, 23 May 2024 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 10:08 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने वाली सांसद परनीत कौर के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। किसानों के विरोध का सामना कर रही परनीत का चुनाव प्रचार रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। शायद यही वजह से कि पीएम पटियाला से राज्य में चुनावी रैलियों की शुरुआत कर रहे हैं।
विज्ञापन
पटियाला में पीएम मोदी की रैली आज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार (गुरुवार) को चुनावी रैली के लिए पटियाला पहुंच रहे हैं। ऐसा करीब 20 साल बाद हो रहा है, जब कोई पीएम पटियाला से चुनावी हुंकार भरेगा। इससे पहले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने 2004 में अकाली-भाजपा गठबंधन के लिए पटियाला में रैली कर उम्मीदवार कंवलजीत सिंह के लिए वोट मांगे थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर के लिए सभा करेंगे। राजनीतिक माहिर प्रोफेसर बलविंदर सिंह टिवाणा का मानना है कि परनीत कौर पटियाला सीट से एक मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं, क्योंकि पटियाला में शाही परिवार का काफी प्रभाव है। ऐसे में भाजपा को लग रहा है कि परनीत के सहारे भाजपा पटियाला में जीत दर्ज कर सकती है। इसका पूरे पंजाब में एक संदेश जाएगा, जो 2027 के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को फायदा कर सकता है।
विज्ञापन
चॉपर से वाईपीएस स्कूल पहुंचेंगे
पीएम मोदी चॉपर से पटियाला में वाईपीएस स्कूल के स्टेडियम में आएंगे और फिर वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पोलो ग्राउंड में रैली स्थल तक लाया जाएगा। दोपहर दो से तीन बजे के बीच मोदी के पहुंचने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मोदी रैली के बाद पटियाला में ठहराव नहीं करेंगे। वह रैली के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। अगले दिन शुक्रवार को जालंधर व गुरदासपुर की रैलियों के लिए वे दोबारा से दिल्ली से ही आएंगे।
विज्ञापन
रैली का हिस्सा बन लोग एकता-अखंडता का संदेश दें : परनीत
महाराजा भालिंदर सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित होने जा रही रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। मीडिया से बातचीत दौरान परनीत कौर ने बताया कि पटियाला के संस्थापक बाबा आला सिंह के वंशज महाराज भालिंदर सिंह ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव रहे और उन्हीं के नाम पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का नाम रखा गया। परनीत ने कहा कि सुरक्षा कारणों को लेकर संभव है कि रैली स्थल तक पहुंचने में लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़े, लेकिन देश के प्रधानमंत्री की फतेह रैली का हिस्सा बनकर पटियाला के लोग इस रैली को ऐतिहासिक बनाकर देश भर में अपनी एकता और अखंडता का संदेश दें।