फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patwari caught taking bribe of 10 thousand rupees

Patiala News: जमीन के इंतकाल के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत लेता पटवारी काबू

Fri, 30 Aug 2024 10:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Patwari caught taking bribe of 10 thousand rupees
थाना पटियाला रेंज में केस दर्ज, आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने माल पटवारी सोहन गिर, माल हलका अमाम नगर, गांव करहाली, पटियाला को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी को गुरदेव सिंह निवासी अमाम नगर गांव करहाली ज़िला पटियाला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उक्त पटवारी उसके दादा की ज़मीन का इंतकाल उसके नाम करने के बदले में 10,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त पटवारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed