{"_id":"66ce0fe45b60fa0a3b0c8ffd","slug":"patiala-youth-dies-in-road-accident-in-canada-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5418-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पटियाला के युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पटियाला के युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
छह दिन जिंदगी व मौत के बीच झूलता रहा, परिवार ने सरकार से पार्थिव देह वापस लाने को मदद मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। समाना के रहने वाले युवक कंवरपाल सिंह की कनाडा में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। कंवरपाल सिंह स्टडी वीजा पर करीब दो साल पहले कनाडा गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब चार महीने पहले ही उसे वर्क परमिट मिला था। इसके बाद कंवरपाल सिंह ने नौकरी करनी शुरू कर दी थी, जिससे उसका परिवार काफी खुश था। इसी बीच दुखद हादसे से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
कंवरपाल सिंह के पिता पीआरटीसी में मुलाजिम हैं। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से पार्थिव देह को समाना लाने में मदद की अपील की है। परिवार वालों के मुताबिक कनाडा में कंवरपाल के चचेरे भाई जगदीप सिंह ने जानकारी दी थी कि 20 अगस्त को कनाडा के गुएल्फ में उसकी कार हादसे का शिकार हो गई थी। उस समय कंवरपाल रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार की ट्राले के साथ टक्कर हो गई। इस दौरान कंवरपाल सिंह गंभीर घायल हो गया था। उसके दिमाग में अंदरूनी चोटें आई थी। उसके फेफड़े पंक्चर हो गए थे और एक पैर की हड्डी भी टूट गई थी। छह दिन तक कंवरपाल सिंह अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच झूलता रहा और सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक हालांकि कंवरपाल के दोस्त व चचेरा भाई फंड जुटा रहे हैं, ताकि उसके पार्थिव शरीर को जल्द वापस समाना लाया जा सके, लेकिन अभी तक जरूरत के हिसाब से पैसे जमा नहीं हो सके हैं। इसलिए पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से उनके बेटे की पार्थिव देह को पंजाब लाने में मदद करने की अपील की है।