फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala workers threw garbage university campus Till demands demonstration continue like this

पटियाला में मुलाजिमों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में फेंका कूड़ा, कहा- जब तक मांगें नहीं होंगी पूरी, प्रदर्शन ऐसे ही रहेगा जारी

Mon, 01 Mar 2021 10:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Patiala workers threw garbage university campus Till demands demonstration continue like this
पटियाला। मांगों को लेकर पंजाबी यूनिवर्सिटी के डेलीवेज व ठेका मुलाजिमों ने सोमवार को वीसी दफ्तर, मेन गेट समेत यूनिवर्सिटी कैंपस में विभिन्न जगहों पर कूड़ा फेंक दिया। साथ ही यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद कर नारेबाजी की। इस मौके पर पीयू प्रशासन ने पंजाब सरकार से डेलीवेज व ठेका मुलाजिमों को रेगुलर करने और सर्विस में ब्रेक न डालने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक ऐसे ही आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार सुबह प्रधान संदीप सिंह की अगुवाई में यूनिवर्सिटी के डेलीवेज व ठेका मुलाजिमों ने पीयू का मेन गेट बंद करके बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान किसी को अंदर व बाहर आने-जाने नहीं दिया गया। दरअसल डेलीवेज व ठेका मुलाजिमों को 89 दिनों की सर्विस के बाद उनके सेवाकाल में एक दिन का ब्रेक डाला जाता था। लेकिन बाद में यह ब्रेक पांच दिनों का कर दिया गया है। सर्विस में यह ब्रेक इसलिए डाला जाता है कि ताकि डेलीवेज व ठेका मुलाजिम रेगुलर होने का हकदार न बन सके। इसी के विरोध में मुलाजिम आंदोलन कर रहे हैं। दोपहर तक चले धरना-प्रदर्शन में यूनिवर्सिटी का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज होकर मुलाजिमों ने मंगलवार को भी भूख हड़ताल करने का फैसला लिया। उधर, जब पीयू प्रशासन ने इन गंदगी उठवाने के लिए रेगुलर सफाई कर्मचारियों को बुलाया, तो उन्होंने भी गंदगी उठाने से मना कर दिया। मुलाजिम नेता जतिंदर काला ने पीयू प्रशासन व सरकार से मुलाजिमों की मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed